×

SP National Convention: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले - सभी 80 सीटों पर बीजेपी को हराएंगे

SP National Convention: अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जनता से दो बार बड़े-बड़े वादे किए थे। आज उन्हें उन वादों का जनता के समक्ष जवाब देना होगा। सपा मुखिया ने आगे कहा कि प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन में जो दल हैं, उनके साथ मिलकर हम 80 की 80 सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 19 March 2023 1:35 PM GMT (Updated on: 19 March 2023 1:35 PM GMT)
SP National Convention: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव बोले - सभी 80 सीटों पर बीजेपी को हराएंगे
X
SP National Convention Akhilesh Yadav (Photo: Social Media)

SP National Convention: समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को दूसरा और आखिरी दिन है। मालूम हो कि ये अधिवेशन पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हो रहा है। अधिवेशन के आखिरी दिन नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम अपने गठबंधन के साथियों के साथ प्रदेश की सभी 80 सीटों पर बीजेपी को हराएंगे। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने जनता से दो बार बड़े-बड़े वादे किए थे। आज उन्हें उन वादों का जनता के समक्ष जवाब देना होगा। सपा मुखिया ने आगे कहा कि प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन में जो दल हैं, उनके साथ मिलकर हम 80 की 80 सीटों पर बीजेपी को हराने का काम करेंगे।

2019 लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे थे। कागजों पर यह गठबंधन काफी मजबूत लग रहा था और राजनीतिक जानकार साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम की तरह का रिजल्ट के कयास लगा रहे थे। लेकिन जब नतीजे घोषित हुए थे तो यह गठबंधन बुरी तरह पिट गया। सपा – बसपा और रालोद गठबंधन में सबसे अधिक नुकसान अखिलेश यादव को ही हुआ। उनकी पार्टी महज पांच सीटों पर सिमट गई, जबकि बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

रालोद का तो खाता तक नहीं खुल सका था। वहीं, बीजेपी को साल 2014 के 71 सीटों के मुकाबले सीटें कम जरूर मिलीं लेकिन पार्टी का वोट शेयर बढ़ा। बीजेपी को 62 और उसकी सहयोगी दल अपना दल (एस) को दो सीटों पर जीत मिली थी। खराब प्रदर्शन के कारण अखिलेश और मायावती की जोड़ी अधिक दिनों तक टिक नहीं पाई और जल्द दोनों के रास्ते अलग हो गए। सपा सुप्रीमो अब छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव में बीजेपी को परास्त करने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें वो कितना सफल हो पाते हैं, ये तो वक्त ही बताएगा।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story