×

उन्नाव रेप पीड़िता मामले में असम्मान व उपेक्षा का रवैया अपना रही बीजेपी: अखिलेश

उन्नाव की रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अब तक पीड़ित पक्ष के प्रति असम्मान और उपेक्षा का रवैया अपनाया है, इसकी जितनी भत्र्सना की जाये कम है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Aug 2019 4:23 PM GMT
उन्नाव रेप पीड़िता मामले में असम्मान व उपेक्षा का रवैया अपना रही बीजेपी: अखिलेश
X

लखनऊ: उन्नाव की रेप पीड़िता के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने अब तक पीड़ित पक्ष के प्रति असम्मान और उपेक्षा का रवैया अपनाया है, इसकी जितनी भत्र्सना की जाये कम है। उन्होंने निंदा करते हुये कहा कि इतने गम्भीर मामले में भी भाजपा सरकार की स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है।

यह भी पढ़ें...J&K : इस खतरनाक हथियार के मिलने से मचा हड़कंप, तुरंत रोकी गई अमरनाथ यात्रा

अखिलेश ने कहा कि यह लड़ाई नारी के सम्मान बनाम सरकारी संवेदनहीनता के बीच है। सपा पीड़िता के लिए न्याय की मांग करती है। सपा मुखिया ने शुक्रवार को कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सख्त रूख अपनाते हुए उन्नाव रेपकाण्ड से सम्बंधित सभी मुकदमें दिल्ली कोर्ट में ट्रांसफर करने, पीड़ित पक्ष की सुरक्षा और कोर्ट से शीघ्र न्याय करने का आदेश देकर न्यायिक संवेदना का सराहनीय परिचय दिया है। इससे उन्नाव की बेटी को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस आदेश से उत्तर प्रदेश पुलिस के कुछ अधिकारियों की काली करतूतें भी उजागर होंगी और सरकार की विफलता का भी पर्दाफाश होगा।

इधर, उन्नाव की रेप पीड़िता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए समाजवादी महिला सभा का बीते दो दिनों से गांधी प्रतिमा पर प्रार्थना और दो घंटे का धरने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी महिला सभा की महिलाओं ने मोमबत्ती जलाकर रेप पीड़िता के साथ न्याय की कामना की।

यह भी पढ़ें...‘आप’ के बागी विधायक कपिल मिश्रा को झटका, विधानसभा सदस्यता रद्द

शुक्रवार को धरने पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जरीना उस्मानी, मीरा वर्धन, जूही सिंह, नाहिद लारी खान सहित शीला सिंह, पूजा शुक्ला, रूबी खान, अनीता, रेनू, रचना कोरी, गीता पाण्डेय, प्रेमलता यादव, नीलम रोमिला सिंह, मानसी सिंह, अरूणा त्रिवेदी, अनिता यादव, सुरैय्या सिद्दीकी, जुबैदा खातून, शमीम बानों, सुशीला भारती, पूजा सिंह, आशुतोष यादव, ऊषा रावत, मिथलेश यादव, रेखा यादव, नसरीन फातिमा, शर्मिला महाराज, ऊषा यादव, साधना वर्मा, पूनम यादव, शीला कुमारी, एकता, प्रीति यादव तथा इंदू यादव समेत अनेक समाजवादी महिला सभा की कार्यकर्ता शामिल हुई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story