×

भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही है सपा: अखिलेश

SK Gautam
Published on: 11 Nov 2019 3:19 PM GMT
भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही है सपा: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश भर में जहां आज गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है वहीं भाजपा सरकार अंधेरे गलियारे में ढकेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और समाजवादी पार्टी में यही अंतर है कि सपा, भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही है। भाजपा की नीतियां विनाशक हैं जबकि सपा निर्माण और रचना की पक्षधर है।

ये भी देखें : आर्यन पेशवा! अलीगढ़ में बनेगा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी

बुनियादी समस्याएं जहां की तहां मुंह बाए खड़ी हैं

सपा अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में सोमवार को विभिन्न जनपदों से मिलने आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा समाज को दिशा भ्रम का शिकार बना रही है। बुनियादी समस्याएं जहां की तहां मुंह बाए खड़ी हैं, ढाई वर्ष सरकार के पूरे हो जाने पर भी उनके समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं। कानून-व्यवस्था के हालात बिगड़े हुए हैं। बिना कोई काम किए भाजपा सरकार ने फिजूल की बातों में समय बर्बाद कर दिया।

सपा मुखिया से मिलने वाले लोगों ने उन्हे बताया कि वह लोग अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे लेकिन उन्हें आज तक आवास नहीं मिला। नौजवानों ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर न के बराबर हैं। जो उद्योगधंधे हैं भी उनमें छंटनी हो रही है, वे बेरोजगारी से परेशान हैं और उनका भविष्य अंधकार में है।

ये भी देखें : BSNL के 70 हजार कर्मचारियों ने किया ”स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति” के लिए आवेदन

भाजपा सरकार में खेल और खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है

जबकि सपा अध्यक्ष से मिलने आए कुछ खिलाड़ियों ने सपा सरकार में मिले सम्मान और पुरुस्कारों के लिए अभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में खेल और खिलाड़ियों की अनदेखी की जा रही है। यशभारती जैसा सर्वोच्च सम्मान भी उन्हें सपा सरकार में ही मिला था जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर उनका अपमान किया है।

मुलाकात करने वालों ने अखिलेश यह भी बताया कि भाजपा सरकार में खनन माफियाओं को भाजपा नेताओं का संरक्षण और खुली छूट है। जिसके कारण बड़े पैमाने पर विभिन्न जनपदों में अवैध खनन कार्य चल रहा है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story