×

आर्यन पेशवा! अलीगढ़ में बनेगा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी

SK Gautam
Published on: 11 Nov 2019 3:00 PM GMT
आर्यन पेशवा! अलीगढ़ में बनेगा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी
X

लखनऊ: दुनिया में विख्यात अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की तरह इस जिले में योगी सरकार राजा महेन्द्र प्रतपा सिह विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। अभी हाल ही में हुए उपचुनाव के दौरान इगलास विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की थी।

ये भी देखें : स्नातक चुनाव की तैयारियां हुई और तेज़

आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पत्रकार, लेखक, क्रांतिकारी और समाज सुधारक थे। वे 'आर्यन पेशवा’ के नाम से प्रसिद्ध थे। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। इसके लिए कैबिनेट ने अलीगढ़ मण्डल में ‘राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़’ की स्थापना हेतु ‘उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, अधिनियम-1973’ में संशोधन का निर्णय लिया है।

इसके अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद-213 के खण्ड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करके ‘राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़’ की स्थापना के लिए ‘उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2019’ को प्रख्यापित किए जाने के लिए राज्यपाल जी से अनुरोध किए जाने तथा प्रस्तावित ‘उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2019’ को प्रख्यापित कराए जाने के उपरान्त उसके प्रतिस्थानी विधेयक के प्रख्यापन के सम्बन्ध में मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

ये भी देखें : पीएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू को अभिनव की तलाश, पूछताछ में मिले कई सबूत

आगरा के परिनियम एवं अध्यादेश लागू होंगे

अलीगढ़ डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के क्षेत्राधिकार में स्थित है। ‘राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ की स्थापना के पश्चात विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम बनाए जाने तक डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के परिनियम एवं अध्यादेश लागू होंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-5 में शक्तियों के राज्य क्षेत्र का उल्लेख है। जनपद अलीगढ़ डॉ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के क्षेत्राधिकार में स्थित है। अलीगढ़ मण्डल में जनपद अलीगढ़, कासगंज, हाथरस एवं एटा जिले सम्मिलित हैं।

ये भी देखें : नागिन डांस! पड़ेगा भारी अगर अपनी ही शादी में करेंगे ऐसा, टूट सकती है शादी

इसलिए ‘राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़’ के क्षेत्राधिकार में अलीगढ़ सहित मण्डल के अन्य 03 जिले कासगंज, हाथरस एवं एटा रखे जाएंगे। ज्ञातव्य है कि अलीगढ़ मण्डल में कोई राज्य विश्वविद्यालय स्थापित नहीं है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story