×

राम भक्त मुस्लिम महिलाएं: अब जान से मारने की मिली धमकी, मचा बवाल

दोनों महिलाओं ने राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर अपने घर में भगवान की आरती की थी, इसलिए ये दोनों महिलाएं कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं हैं।

Shreya
Published on: 20 Aug 2020 12:20 PM GMT
राम भक्त मुस्लिम महिलाएं: अब जान से मारने की मिली धमकी, मचा बवाल
X
Threats to kill

अलीगढ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय की दो महिलाओं को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दरअसल, इन दोनों महिलाओं ने राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर अपने घर में भगवान की आरती की थी, इसलिए ये दोनों महिलाएं कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं हैं। दोनों महिला को जान से मारने की धमकी देने और इस्लाम से खारिज करने के मामले का राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लिया है और अलीगढ़ के सीनियर SP (पुलिस अधीक्षक) से 28 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

यह भी पढ़ें: कईयों का सहारा बना जिले का ये वृद्धाश्रम, बची उम्र कट रही हंसी-खुशी

आयोग ने मामले का लिया संज्ञान

UP अल्पसंख्यक आयोग ने जानकारी दी कि समाचार पत्रों और मीडिया चैनलों के माध्यम से अलीगढ़ जनपद के थाना देहली गेट के अंतर्गत दो मुस्लिम सामाजिक कार्यकर्ताओं रूबी आसिफ खान और नरगिस को अज्ञात कट्टरपंथियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की जानकारी मिली है। उनको समाज से बहिष्कृत किए जाने के संबंध में पर्चे बटवाए जा रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं जिला अधिकारी अलीगढ़ से घटना की विस्तृत रिपोर्ट 28 अगस्त तक प्रेषित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें: चीन इन सात एयरबेस पर ऐसा क्या कर रहा है, भारत को हर पल रखनी पड़ रही नजर

LETTER

आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश

इसके अलावा इस संबंध में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविन्दर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से वार्ता भी की। इस दौरान मामले को गंभीरता से लेने और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाई अलर्ट जारी: आतंकी हमले का खतरा, इन्हें बना सकते हैं निशाना

जिंदा जलाने और जान से मारने की मिल रही धमकी

बता दें कि इस मामले में रूबी आसिफ खान ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर थाना देहली गेट में लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि रूबी आसिफ खान भाजपा की महावीर गंज मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग उन्हें जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही इस्लाम से खारिज किए जाने की भी धमकी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी बम धमाका: हर तरफ मचा कोहराम, कई लोगों के उड़े चीथड़े

भूमि पूजन पर की थी भगवान राम की आरती

बता दें कि 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन के मौके पर इन दोनों मुस्लिम महिलाओं ने अपने घर में भगवान राम की आरती की थी। साथ ही मंदिर के ट्रस्ट को 5100 रुपये का दान में दिया था। इस को लेकर कुछ कट्टरपंथी महिलाओं को जान से मारने और इस्लाम से खारिज करने की बात कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार का तोहफा: आम आदमी की बल्ले-बल्ले, मिलेगा इसका फायदा

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story