×

Aligarh News: भाई की लड़ाई में बीच-बचाव करना, 7 माह से गर्भवती बहन को पड़ा भारी दबंगों ने की मारपीट

Aligarh News: घटना गांधी थाना पार्क क्षेत्र के बाबा कॉलोनी की है। जहां भाई की लड़ाई में बीच-बचाव करना 7 माह से गर्भवती बहन को भारी पड़ गया। दबंगों के द्वारा मारपीट करते हुए। उसको घायल कर दिया गया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 22 May 2023 4:40 PM GMT
Aligarh News: भाई की लड़ाई में बीच-बचाव करना, 7 माह से गर्भवती बहन को पड़ा भारी दबंगों ने की मारपीट
X
नमामि गंगे योजना के वर्करों ने नाबालिग बहनों को किया था अगवा: Photo- Newstrack

Aligarh News: घटना गांधी थाना पार्क क्षेत्र के बाबा कॉलोनी की है। जहां भाई की लड़ाई में बीच-बचाव करना 7 माह से गर्भवती बहन को भारी पड़ गया। दबंगों के द्वारा मारपीट करते हुए। उसको घायल कर दिया गया। पूरे मामले में जानकारी देते हुए। घायल महिला सीमा देवी ने बताया। उसकी बेटी शेफाली की 4 वर्ष पूर्व शादी हो चुकी है। वह इस समय 7 माह से गर्भवती है। रविवार देर रात घर के बाहर उसके भाई से किसी बात को लेकर पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। बहन बीच-बचाव करने पहुंच गई। जिसके बाद दबंगों ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। जोरदार धक्का देकर उसको गिरा दिया। जिसके कारण वह चोटिल हो गई। मामले को लेकर इलाका पुलिस को अवगत करवाया गया। तो वहीं पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।

व्यापारियों के साथ की गई लूट

क्वार्सी थाना इलाके के लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित बैंक कॉलोनी में ट्रेजरी से रिटायर्ड कर्मचारी खाना खाने के बाद अपनी गली में टहल रहे थे। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए। और तमंचे के बल पर रिटार्यड कर्मचारी के गले की सोने की चैन को लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी कर्मचारी द्वारा तत्काल इलाका पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने में जुटी है। जिसके आरोपियों की पहचान की जा सके वही सीओ सिविल लाइन अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए। बताया कि बैंक कॉलोनी के रहने वाले रिटायर्ड कर्मचारी खाना खाने के बाद अपनी गली में डाले थे। तभी उनके साथ लूट की घटना कार्य की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कार ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर

मडराक थाना क्षेत्र के आसना चौकी के पास हादसा हो गया है। जहां शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार दंपत्ति को सामने से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण स्कूटी सवार पति पत्नी घायल हो गए। घटना को देखते ही स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल ही घायलों को एंबुलेंस के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल मलखान सिंह भेज दिया।

वहीं मौके से भाग रहे कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति विष्णु कुमार निवासी मथुरा रोड थाना सासनी गेट ने बताया कि वह अपनी पत्नी मंजू देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इगलास गए थे। वापस लौटते समय आसना चौकी के पास उसके बेटे का फोन आ गया। जिसको देख वहीं रुक गया। उसकी पत्नी अपने बेटे से बात करने लगी इसी दौरान सामने से तेजी से आई कार उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story