×

Aligarh News: स्मार्ट सिटी में नर्क जैसे हालात! जलभराव और गंदगी से लोगों का रहना दुश्वार

Aligarh News: रोरावर थाना क्षेत्र के महमूदनगर वार्ड नंबर-51 में रहने वाले बाशिंदे स्मार्ट सिटी के बीच रहकर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 July 2023 1:24 PM GMT
Aligarh News: स्मार्ट सिटी में नर्क जैसे हालात! जलभराव और गंदगी से लोगों का रहना दुश्वार
X
रोरावर थाना क्षेत्र के महमूदनगर वार्ड नंबर-51 में जलभराव और गंदगी से लोगों का रहना हुआ दुश्वार: Photo- Newstrack

Aligarh News: रोरावर थाना क्षेत्र के महमूदनगर वार्ड नंबर-51 में रहने वाले बाशिंदे स्मार्ट सिटी के बीच रहकर नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि अलीगढ़ शहर के स्मार्ट सिटी में शुमार होने के बावजूद महमूदनगर इलाके में आज तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जलनिकासी की व्यवस्था हुई ध्वस्त

महमूदनगर की गलियों में नाली का पानी बहता हुआ देखा जा सकता है। यहां पानी की निकासी की व्यवस्था पूरी तरह जाम है। सड़क पर पानी जमा होने की वजह से संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि चुनाव के दौरान सभी दलों के प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आते हैं। बड़े-बड़े वादे करके चले जाते हैं। जीतने के बाद क्षेत्र के लोगों की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते हैं। यही कारण है कि कच्चे रास्तों पर हो रहे जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं

क्षेत्रीय निवासी बंटी के मुताबिक यहां की समस्याओं के बारे में कई बार पार्षद और नगर निगम के उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों और पार्षद के कानों पर जूं नहीं रेंगी। जिसकी वजह से हालात ये हो गए हैं कि बरसात के दौरान इलाके की कच्ची गलियों में जलभराव होने से रास्तों पर कीचड़ हो जाता है। लोगों का रास्तों पर पैदल निकलना तक दुश्वार हो गया है। जलभराव में गंदगी का अंबार लग जाता है।

इलाके में रहने वाले लोगों को जलभराव और गंदगी के बीच पनप रहे मच्छरों से बीमारी का खतरा बना रहता है। इलाके की कच्ची पड़ी सड़कों को अभी तक नहीं बनवाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके के पार्षद के द्वारा भी कच्चे पड़े रास्ते और पानी की निकासी को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। ऐसे में वो कहां गुहार लगाएं, उन्हें समझ नहीं आ रहा।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story