Aligarh News: दो किशोर भाइयों ने गैर समुदाय की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Aligarh News: पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि मेरी 7 साल की बेटी खाना देकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में 13 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोर जो की कालोनी के ही रहने वाले हैं। उन दोनों भाइयों ने बेटी को रास्ते में पकड़ लिया।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 24 Jun 2023 5:24 PM GMT
Aligarh News: दो किशोर भाइयों ने गैर समुदाय की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
X
(Pic: Newstrack)

Aligarh News: नाबालिग भाइयों ने गैर समुदाय की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही, दूसरा आरोपी फरार है। घटना को लेकर जब पीड़ित पक्ष दोनों भाइयों के परिवार से विरोध दर्ज कराने पहुंचा तो आरोपियों और उनके परिवार ने पीड़ित पक्ष की मां के साथ मारपीट कर दी। जिससे लड़की की मां को गंभीर चोटे आई। घटना दो समुदायों के बीच होने के चलते बात बढ़ गई थी। वही, मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए।

पीड़ित बच्ची की मां ने बताया। कि मेरी 7 साल की बेटी खाना देकर घर वापस लौट रही थी। रास्ते में 13 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोर जो की कालोनी के ही रहने वाले हैं। उन दोनों भाइयों ने बेटी को रास्ते में पकड़ लिया। और खेलने के लिए रोक लिया। लेकिन लड़की ने खेलने से मना कर दिया। और मां के डांटने का हवाला देकर घर की तरफ जा रही थी। जब लड़की ने खेलने से मना किया। तो दोनों किशोर भाइयों ने जबरदस्ती पकड़कर एकांत जगह ले गये। और गलत काम को अंजाम दिया। वही, मां टप्पल इंटरचेंज पर दुकान करती है। जब सुबह मां पहुंची। तो उसे बेटी के बारे में पड़ोसियों से पता चला। जब मां आरोपी दो किशोर भाइयों के घर शिकायत लेकर पहुंची। दोनों भाइयों के पिता से भी घटना के बारे में बताया। तो पिता और दोनों बेटे सरिया से महिला को पीट दिया। वहीं, जब कॉलोनी के लोग एकत्र हुए। तो तीनों फरार हो गए।

पीड़ित मां ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। उसके बाद टप्पल थाने में शिकायती पत्र देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी खैर राजीव द्विवेदी ने बताया। कि एक नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा नाबालिग किशोर आरोपी फरार है। वही पिता के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पी़ड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story