×

Aligarh News: पत्नी बना रही पति पर धर्म बदलकर इसाई बनने का दबाव, जानिए पूरा मामला

Aligarh News: मामले में पीड़ित पति ने पुलिस से गुहार लगाई है। कहा कि पत्नी ने भगवान की मूर्तियां घर से बाहर कर दी हैं।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 12 Aug 2023 5:12 PM GMT
Aligarh News: पत्नी बना रही पति पर धर्म बदलकर इसाई बनने का दबाव, जानिए पूरा मामला
X
पत्नी बना रही पति पर धर्म बदलकर इसाई बनने का दबाव: Photo- Newstrack

Aligarh News: जनपद में अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वो उसके इसाई बनने के लिए दबाव बना रही है। पीड़ित पति ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में गुहार लगाई है। बन्नादेवी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पत्नी ने पहले ही धर्म परिवर्तन कर लिया

बन्नादेवी इलाके में रहने वाले इस मामले के पीड़ित पति ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि उसपर जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा है। पत्नी ने पहले ही धर्म परिवर्तन कर लिया है। वो खुद इसाई बन गई है और वो अब पति को भी क्रिश्चियन बनने के लिए प्रताड़ित कर रही है।

घर में रहना किया दुश्वार

पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने घर से भगवान की मूर्तियां फेंक दी हैं। वो पति को घर में रहने नहीं दे रही, वो मंदिर जाकर घर पर प्रसाद लेकर जाता है तो पत्नी उसे भी फेंक देती है। पत्नी उसके साथ मारपीट करके उल्टा उसके ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती है। पति का कहना है कि उसके हाथ का कलावा काट दिया जाता है और पत्नी उसे लगातार इसाई बन जाने के लिए प्रताड़ित कर रही है।

बाइबल पढ़ने को कहती है पत्नी

पति का कहना है कि उसकी पत्नी जबरदस्ती उसपर बाइबल पढ़ने के लिए जोऱ देती है। पत्नी खुद आठ महीने से बाइबल पढ़ रही है। पुलिस भी साथ नहीं दे रही, वो कहती है कि महिला के खिलाफ हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। मजबूरन उसने करणी सेना से गुहार लगाई।

सीओ ने दिए जांच के आदेश

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कल एक सूचना धर्म परिवर्तन से संबंधित प्राप्त हुई थी। पीड़ित व्यक्ति आईटीआई रोड पर रहते हैं। जो अपने हिंदू धर्म को नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने पिछली 22 तारीख को पुलिस को सूचना दी गई थी, आज 12 तारीख हो गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन जैसे मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी से मिलकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है, उन्होंने मामले की जांच का आदेश दे दिया है।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story