×

Aligarh News: ससुरालियों पर लगाया बेटी को करंट से मार डालने का आरोप, परिजनों में आक्रोश

Aligarh news: मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उन्होंने करंट लगा कर मार डाला।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 20 May 2023 1:32 PM GMT
Aligarh News: ससुरालियों पर लगाया बेटी को करंट से मार डालने का आरोप, परिजनों में आक्रोश
X
Aligarh News (photo: social media )

Aligarh News: जनपद में लगातार दहेज के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी बीच शनिवार को अलीगढ़ में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लालच में बेटी को मारने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर परिजनों ने आक्रोश भी व्यक्त किया।

दरअसल, मामला थाना क्वार्सी क्षेत्र के अंतर्गत रजा नगर का है। जहां मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उन्होंने करंट लगा कर मार डाला। मायके वालों का कहना है। कि बेटी के ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग किया करते थे। हमने अपनी क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले आज तक संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। वह हमारी बेटी के साथ मारपीट किया करते थे। कई बार कुछ सामाजिक लोगों के बीच भी समझौता भी हो चुका था। लेकिन ससुराल वाले आए दिन दहेज में कार की मांग करते थे। कार ना देने पर बेटी को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी भी दिया करते थे।

लड़के का किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध

वहीं, मायके पक्ष के एक व्यक्ति ने बताया कि लड़के का किसी और लड़की के साथ अवैध संबंध था, इसकी जानकारी लड़की को हो गई थी। वह इस बात का विरोध किया करती थी। जोकि लड़की के पति को लड़की का विरोध करना अच्छा नहीं लगता था। इस वजह से पति लड़की के संग आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम दिया करता था। लड़की का विरोध करने के बाद ससुरालियों ने लड़की को मारने का प्लान बनाया। करंट लगाकर लड़की को मार कर जेएन, मेडिकल कॉलेज के लिए इलाज को ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच कर लड़की को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी लड़की के परिवार वालों को भी परिवार वालों ने ससुरालियों के घर बाहर हंगामा शुरू कर दिया। और लिखित में थाना क्वारसी में शिकायत दर्ज की है।

Lakshman Singh Raghav

Lakshman Singh Raghav

Next Story