×

कश्मीर से धारा 370 खत्म कर आतंकवाद के ताबूत पर लगी अंतिम कील: CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अम्बेडकरनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत का सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए हर एक नागरिक को आगे आना होगा।

Vidushi Mishra
Published on: 4 April 2023 1:00 PM GMT (Updated on: 4 April 2023 1:14 PM GMT)
कश्मीर से धारा 370 खत्म कर आतंकवाद के ताबूत पर लगी अंतिम कील: CM योगी
X

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अम्बेडकरनगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत का सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए हर एक नागरिक को आगे आना होगा। तभी हमारा देश पूरी दुनिया में श्रेष्ठ भारत का प्रतीक बनेगा।

यह भी देखें... अपराधी की BMW कार हुई खराब, हाइवे पर गोली मारकर लूट ली दो कारें

अलगाववादियों को दिया करारा जवाब...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर अलगाववादियों को करारा जवाब दिया है। 70 वर्षों में जो कार्य कोई नहीं कर पाया उसे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया।

पीएम मोदी

एक तरफ कश्मीर से धारा 370 खत्म करके आतंकवाद की ताबूत पर अंतिम कील ठोकने का कार्य प्रधानमंत्री ने किया है तो दूसरी तरफ तीन तलाक की कुप्रथा के कारण सदियों से जो महिलाएं पीड़ित थीं, उन्हें सम्मान दिलाने का कार्य भी पीएम मोदी ने किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को पहुंचा रही है। हमारी सरकार जीरो टालरेंस पर काम कर रही है, जिससे समाज के हर तबके को सभी योजनाओं को बराबर लाभ मिल रहा है।

यह भी देखें... ट्रेन में आग का तांडव! स्टेशन पर मची भगदड़

ढाई साल में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले ढाई साल में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त व्यवस्था प्रदेश में है। जिससे हर गरीब की सुनवाई हो रही है, उसको शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में हमारी सरकार को ढाई वर्ष होने जा रहा है। इस दौरान कोई दंगा नहीं हुआ। सवा दो लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियां दी गईं।

योगी ने कहा कि आपको अगर कोटेदार कम राशन देता है, तो आप किसी दूसरे कोटेदार से राशन प्राप्त कर सकते हैं। जो निराश्रित परिवार हैं उन्हें उनके घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था हो रही है।

चाहे वह किसानों का कर्ज माफी का कार्य रहा हो, अवैध बूचड़खानों को बंद करने का कार्य रहा हो, एंटी रोमियो स्क्वायड के माध्यम से बालिका सुविधा की पुख्ता व्यवस्था करने का कार्य रहा है या फिर बिजली की सामान आपूर्ति करने के लिए। सरकार ने ढाई साल में पुख्ता व्यवस्था की है।

यह भी देखें... पाकिस्तान को तमाचा! इन दो भारतीय खिलाड़ियों ने जड़ा शतक

योगी ने कहा कि सरकार एक नई तकनीक लेकर आ रही है। गांव में 150 से 200 गाय भैंस हैं वे लोग गोबर गैस प्लांट लगा सकते हैं। प्लांट से जो गैस बनेगी, उसे रसोई गैस सिलेंडर में भरने की व्यवस्था होगी। किसानों को हमारी सरकार ने लाभान्वित किया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story