×

अम्बेडकर विश्वविद्यालय में खुलेगा योग केंद्र और महिला हॉस्टल

प्रदेश की योगी सरकार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में बोटैनिकल गार्डन की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपए एवं योग केन्द्र की स्थापना के लिए 25 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गयी है।

Dharmendra kumar
Published on: 20 Aug 2019 4:43 PM GMT
अम्बेडकर विश्वविद्यालय में खुलेगा योग केंद्र और महिला हॉस्टल
X

लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में बोटैनिकल गार्डन की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपए एवं योग केन्द्र की स्थापना के लिए 25 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठकमें इस आशय का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें...योगी सरकार में किसे मिलेगा मंत्री पद, किसका कटेगा पत्ता

डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ भारत सरकार द्वारा स्थापित स्वीकृत की जाने वाली इस धनराशि का उपयोग विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्य के लिए किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में बोटैनिकल गार्डन की स्थापना करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री की इसी घोषणा के तहत आज कैबिनेट की बैठक में एक करोड़ रुपए एवं योग केन्द्र की स्थापना के लिए 25 लाख की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने की घोषणा की गयी। यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। जिस पर केन्द्र सरकार का नियंत्रण है।

यह भी पढ़ें...भारतीय सेना ने लिया बदला, अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक सैनिक को किया ढेर

लखनऊ में सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कराने के लिए केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, भारत सरकार को कार्यदायी संस्था नामित बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कैबिनेट की बैठक में इसकी मंजूदी दे दी। राज्य सरकार ने पूर्व में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में सावित्रीबाई फुले जी के नाम से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण राज्य सरकार द्वारा कराये जाने की घोषणा की थी। डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5 करोड़ रुपये की धनराशि का प्राविधान कराया गया है।

यह भी पढ़ें...चिदंबरम फिर मुसीबत में! घर पर पहुंची CBI की 3 गाड़ियां, चल रही छापेमारी

विश्वविद्यालय के कुल सचिव द्वारा 300 छात्राओं के लिए सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा धनराशि नियमानुसार अवमुक्त की जाएगी। इस गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण होने के उपरान्त उसका रख-रखाव एवं अनुश्रवण तथा अन्य व्ययों का वहन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story