×

Amethi News: नए संसद भवन पर मौनी स्वामी महाराज की भविष्यवाणी- ‘गोमुखी बनी संसद भारत को अजेय बनाएगी’

Amethi News: सगरा पीठाधीश्वर मौनी स्वामी महाराज ने संसद भवन के उद्घाटन को भारतीय संस्कृत का गौरवशाली महापर्व बताया है। उन्होंने आगे कहा कि भवन गोमुखी बना हुआ है, जो भारत को अजेय बनाएगा।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 28 May 2023 5:16 PM GMT
Amethi News: नए संसद भवन पर मौनी स्वामी महाराज की भविष्यवाणी- ‘गोमुखी बनी संसद भारत को अजेय बनाएगी’
X
नए संसद भवन पर मौनी स्वामी महाराज की भविष्यवाणी- ‘गोमुखी बनी संसद भारत को अजेय बनाएगी’: Photo- Newstrack

Amethi News: सगरा पीठाधीश्वर मौनी स्वामी महाराज ने संसद भवन के उद्घाटन को भारतीय संस्कृत का गौरवशाली महापर्व बताया है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय संस्कृति का गौरवशाली महापर्व है। संसद भवन का उद्घाटन तमाम ज्योतिषी अंकों के अनुसार बहुत ही विचारणीय बिंदुओं के साथ किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भवन गोमुखी बना हुआ है, जो भारत को अजेय बनाएगा।

विरोध करने वाले नेताओं के मुंह पर पोती जाए कालिख

मौनी स्वामी महाराज ने कहा कि स्वतंत्र भारत की संसद भवन का विरोध करने वाले नेताओं को अपने मुंह पर कालिख पोतकर देश से क्षमा मांगनी चाहिए। देश को नए संसद भवन से मनवांछित फल प्राप्त होगा। देश की अर्थव्यवस्था, विद्या, सेनाशक्ति, संपूर्ण विश्व में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि देश के पीएम दीर्घायु होंगे और हमारी संसद का लिया गया निर्णय बहुत ही सुदृढ़ और मजबूत होगा। आज जो ऐतिहासिक काम हुआ है। मौनी स्वामी ने कहा कि यह संसद भवन भारत के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएगा। निश्चित रूप से यह निर्णय देश के लिए ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के लिए ऐतिहासिक कदम है।

संसद भवन का अपमान, देश की बेइज्जती करने जैसा

संसद भवन का विपक्ष के नेताओं द्वारा विरोध को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह की टिप्पणी विपक्ष के नेता कर रहे हैं वो भारत और भारत माता का अपमान है। जिन लोगों ने स्वतंत्र भारत में बनी हुई संसद का अपमान किया उनसे सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या आप गुलाम भारत को अभी भी देखना चाहते हैं। ऐसी सोच रखने वाले नेताओं को पूरे देश से क्षमा मांगी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे विरोध करने वाले नेताओं ने पूरे देश का अपमान किया है। देश इनको कभी भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग क्षमा करने योग्य नहीं हैं, जो अपनी स्वतंत्र भारत की संसद का अपमान कर रहे हैं। जहां से देश का गौरव ही नहीं देश का इतिहास ही बढ़ता है। उन्होंने विरोध करने वाले नेताओं से कहा कि आप संसद के एक सम्मानित व्यक्तित्व हैं। उसके बाद भी ऐसी शर्मनाक टिप्पणी की है। क्या यही आपको शोभा देती है। संत समाज इस गलती के लिए कभी क्षमा नहीं करेगा।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story