×

Amethi News: राज्यमंत्री गिरीश यादव का दावा 2024 में फिर मोदी ही बनेंगे पीएम

Amethi News: खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि गौरीगंज नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए मैं आया था। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से गौरीगंज की जनता ने जो जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 26 May 2023 7:50 PM GMT
Amethi News: राज्यमंत्री गिरीश यादव का दावा 2024 में फिर मोदी ही बनेंगे पीएम
X
(Pic: Newstrack)

Amethi News: खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आगामी आम चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा की अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास और तेजी से होगा। बीजेपी को उन्होंने वैचारिक विचार धारा की पार्टी बताया। यादव अमेठी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि गौरीगंज नगर पालिका परिषद में शपथ ग्रहण समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए मैं आया था। उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से गौरीगंज की जनता ने जो जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया है। विकास को आगे बढ़ाने के संकल्प को हमारे चेयरमैन ने भी आज संकल्प लिया है। हमारी सरकार ने जो नारा दिया था। ट्रिपल इंजन की सरकार अब हम गौरीगंज के विकास को ट्रिपल इंजन से आगे बढ़ाएंगे। मैं आभारी हूं इस गौरीगंज की जनता का जिन्होंने यह जनादेश भारतीय जनता पार्टी को दिया है। जो भी जनता की विकास को लेकर अपेक्षाएं होंगी। उसे पूरा करने के लिए हमारी चेयरमैन है। उनकी पूरी टीम है वह कसौटी पर खरा उतर कर पालिका में नए-नए विकास के आयाम को स्थापित करेंगी।

गरीबों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के आशीर्वाद से गौरीगंज का विकास बहुत तेजी से आगे होगा। नए-नए आधुनिक सुविधाओं को जोड़कर नगरपालिका के विकास का काम करेगा। इस दिशा में हम आगे कदम बढ़ाएंगे। हमारी पार्टी एक वैचारिक विचारधारा की पार्टी है। पंडित दीनदयाल ने जो मार्गदर्शन हमारी पार्टी को दिया है। उसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हर घर बिजली हो पेयजल की सुविधा हो, जो गरीब आदमी हैं उनको पेंशन और राशन की आवश्यकता है। उसे पूरा करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हम फिर से विजय हासिल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ही बनेंगे

जिले की तीन निकाय सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई थी। गौरीगंज नगर पालिका से नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि सिंह अमेठी नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधान मुसाफिरखाना नगर पंचायत से बृजेश गुप्ता ने सभासदों संग शपथ ग्रहण किया। इस अवसर बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मटियारी, जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता मौजूद रहे।

Surya Bhan Dwivedi

Surya Bhan Dwivedi

Next Story