खट्टर से नाराज शाह! रद्द किया अपना कार्यक्रम, CM को दिल्ली तलब किया

हरियाणा विधानसभा की बात करें तो हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी के बीच देखने को मिल रहा है।

Manali Rastogi
Published on: 24 Oct 2019 5:47 AM GMT
खट्टर से नाराज शाह! रद्द किया अपना कार्यक्रम, CM को दिल्ली तलब किया
X
खट्टर से नाराज शाह! रद्द किया अपना कार्यक्रम, CM को दिल्ली तलब किया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लगता है काफी नाराज हैं। दरअसल हरियाणा में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी हरियाणा में बहुमत से दूर है और पार्टी के कई दिग्गज नेता अभी काफी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में शाह काफी नाराज हैं।

यह भी पढ़ें: अब हरियाणा में तगड़ा झटका बीजेपी को, पीछे रह गए कई दिग्गज

अमित शाह को आज ग्रेटर नोएडा में आईटीबीपी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाना था, लेकिन ऐन वक्त कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही, शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली बुलाया है। मालूम हो, हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आने हैं।

कई दिग्गज आजमा रहे किस्मत

इसके अलावा देश के 17 राज्यों और एक केंद्रशासित राज्य की 51 विधानसभा सीटों व 2 लोकसभा सीटों के उपचुनाव के रुझान आने भी शुरू हो चुके हैं। उपचुनाव की बात करें तो प्रशासन द्वारा राज्यों की 51 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिये गए हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: बीजेपी को तगड़ा झटका, उपचुनाव के बीच में मिली बुरी खबर

उपचुनाव के लिए मतदान 21 अक्टूबर को वोट पड़े थे। अब इन सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गयी है और रुझान आने लगे हैं। सोमवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ देश के 18 राज्यों की 53 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इसमें 51 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीटें शामिल थी।

यह भी पढ़ें: By-Election Results Live Updates: जानिए 18 राज्यों की 51 सीटों का हाल

वहीं, हरियाणा विधानसभा की बात करें तो हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी के बीच देखने को मिल रहा है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story