×

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: मारे गए श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Vidushi Mishra
Published on: 14 May 2020 6:54 AM GMT
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: मारे गए श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता
X

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुना मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय कर सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर दिवंगतों के परिजनों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने को भी कहा हैं।

ये भी पढ़ें...IMD की भविष्यवाणी, जल्दी आएगा मानसून, इन राज्यों में इस दिन से शुरू होगी बारिश

प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाने तथा मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था कराने तथा परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद को कहा हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में एक सड़क दुर्घटना में पंजाब से बिहार जा रहे प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें...बड़ा खुलासा: विदेशी जमातियों के वीजा में मिली गड़बड़ी, क्राइम ब्रांच ने लिया ये ऐक्शन

पार्थिव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने तथा उनके पार्थिव शरीर को बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने को कहा हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने मंडलायुक्त सहारनपुर को दुर्घटना के कारणों की जांच तथा इसके लिए दोषी का उत्तरदायित्व निर्धारित करने को भी कहा हैं। ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना से सम्बंधित बस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें...मासूमों के लिए खतरनाक है कोरोना, नए अध्ययन में इतनी ज्यादा मौतों की आशंका

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story