×

लालच देकर लोगों का कराते थे धर्म परिवर्तन, 3 महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है। उनकी आपराधिक प्रवृति है। ये सभी लोगों को पैसे का लालच देकर उनका का धर्म परिवर्तन कराने का काम करते हैं।

Newstrack
Published on: 20 Dec 2020 6:25 AM GMT
लालच देकर लोगों का कराते थे धर्म परिवर्तन, 3 महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार
X
पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो में धर्म परिवर्तन कराने जा रही तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को पहले ही दबोच लिया।  गिरफ्तार किये सभी आरोपी धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को लालच दे रहे थे।

ग्रेटर नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा में धर्म परिवर्तन कराए जाने का प्रकरण सामने आया है। लालच देकर धर्म परिवर्तन कराए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया है।

उनमें एक विदेशी महिला भी शामिल है। इन सभी को तब पकड़ा गया, जब वे धर्म परिवर्तन कराने जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी सूरजपुर थाने की पुलिस ने दुर्गा गोल चक्कर के पास से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

Convesion धर्म परिवर्तन (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

मऊ: आग का गोला बनी कार, लोगों में मचा कोहराम, 6 लोग थे सवार

धर्म परिवर्तन कराने जा रहे थे आरोपी

पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो में धर्म परिवर्तन कराने जा रही तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को पहले ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोप के गिरफ्तार किये सभी आरोपी धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दे रहे थे।

UP Police Exam 2020: परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा, दिखा ऐसा नजारा

UP STF यूपी पुलिस(सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

पुलिस ने कही ये बात

गिरफ्तार आरोपी दो अलग-अलग परिवार के सदस्यों का धर्मांतरण करा रहे थे।जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें बीटा थाना क्षेत्र के जेपी ग्रीन में रहने वाली दक्षिण कोरिया की निवासी अनमोल पुत्री ली, सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर में रहने वाली सीमा पुत्री सेवालाल, मलकपुर में ही रहने वाली संध्या पुत्री देवी शंकर और प्रयागराज के चपरतला के निवासी उमेश कुमार पुत्र मेवालाल शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है। उनकी आपराधिक प्रवृति है। ये सभी लोगों को पैसे का लालच देकर उनका का धर्म परिवर्तन कराने का काम करते हैं।

मुजफ्फरनगर: सालों से महिला चला रही थी फर्जी नर्सिंग होम, पुलिस ने किया सील

Newstrack

Newstrack

Next Story