अयोध्या: बिग्रेडियर जेके एस विर्क बोले- भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में एक

राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आज 27 फरवरी, 2021 को डोगरा रेजीमेंट सेंटर भारतीय सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई।

Ashiki
Published on: 27 Feb 2021 5:26 PM GMT
अयोध्या: बिग्रेडियर जेके एस विर्क बोले- भारतीय सेना विश्व की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में एक
X
अयोध्या में भारतीय सेना ने लगाई हथियारों की प्रदर्शनी

अयोध्या: राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में आज 27 फरवरी, 2021 को डोगरा रेजीमेंट सेंटर भारतीय सेना द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। रविशंकर सिंह ने कंमाडेट डोगरा रेजीमेंट सेंटर के बिग्रेडियर जे0के0 एस0 विर्क की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बिग्रेडियर जे0के0 एस0 विर्क ने बताया कि भारतीय सेना दुनियां की श्रेष्ठ सेनाओं में जानी जाती है। देश की सेना अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों से सुसज्जित है। इसी कारण कठिन से कठिन परिस्थियिों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत का गौरव बनाये रखने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: झांसी: पंचायत चुनाव को लेकर प्लान ‘110 जी’ तैयार, जानिए इसके बारे में

आधुनिक उपकरणों से लैस है भारतीय सेना

प्रदर्शनी में कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों से लैस है। इन्हीं उपकरणों की सहायता से सेना देश की सीमाओं की अनवरत सुरक्षा करने में समर्थ है। छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कुलपति ने कहा कि आप सभी भारतीय सेना प्रेरित होकर देश की रक्षा का संकल्प ले और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाये। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय परिसर एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं को डोगरा रेजीमेंट सेना द्वारा सैन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें: झांसी में बोले मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, बुंदेलखंड में पानी की कमी नहीं

सैन्य प्रदर्शनी में एनबीसी सूट, नाइन एमएम, एमपी नाइन, 5.56 इंसास राइफल एवं एलएमजी, टेक डाटा, 40 एमएम अण्डर बैरल ग्रेनेड लांचर, डाउन जैकेट व ट्राउजर, 40 एमएम मल्टी शार्ट ग्रेनेड जैसे हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर एडम कंमाडेट कर्नल संजय वर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल कार्निक, सिविल इंस्ट्रक्टर ओपी पाण्डेय, मेजर अनिरूद्ध, लेफ्टिनेंट प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा, सहित विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह, प्रो0 एस0एस0 मिश्र,

जसवंत सिंह, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, डाॅ0 नरेश चैधरी, डाॅ0 गीतिका श्रीवास्तव, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 शैलेन्द्र सिंह, डाॅ0 श्रीश अस्थाना, डाॅ0 आशुतोष पाण्डेय, डाॅ0 अनुराग पाण्डेय, डाॅ0 त्रिलोकी यादव, डाॅ0 मुकेश वर्मा, इंजीनियर राजीव कुमार, डाॅ0 आशीष पटेल, अनुराग मिश्र, डाॅ0 महेन्द्र पाल, डोगरा रेजीमेंट के सैन्य विशेषज्ञ, 65 बटालियन एनसीसी कैडेट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रदर्शनी में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: नाथ बक्श सिंह

Ashiki

Ashiki

Next Story