×

शहादत को सलामः बाॅर्डर पर शहीद सहारनपुर का लाल, परिजनों में मचा कोहराम

जनवरी 2021 को पाकिस्तान की ओर से किए गए सीज फायर के उल्लघंन के दौरान हुई गोलीबारी में निशांत बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें कमांड हाॅस्पिटल उधमपुर लाया गया, जहां उन्हें आज अतिंम सांस ली।

Shivani Awasthi
Published on: 24 Jan 2021 2:53 PM GMT
शहादत को सलामः बाॅर्डर पर शहीद सहारनपुर का लाल, परिजनों में मचा कोहराम
X

सहारनपुर : पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई सीज फायरिंग में सहारनपुर के लाल निशांत शर्मा शहीद हो गए। वह राजौरी सेक्टर में तैनात थे। जवान की शहादत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया कि शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज देर रात तक उधमपुर से वाया रोड सहारनपुर पहुुंचेगा। उधर जवान की शहादत के बाद परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान के सीज फायरिंग में जवान निशांत शर्मा शहीद

सहारनपुर जनपद के न्यू शारदानगर निवासी नायक निशांत शर्मा 61RR(JAT) बटालियन में राजौरी सेक्टर जम्मू कश्मीर में तैनात थे। जनवरी 2021 को पाकिस्तान की ओर से किए गए सीज फायर के उल्लघंन के दौरान हुई गोलीबारी में निशांत बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें कमांड हाॅस्पिटल उधमपुर लाया गया, जहां उन्हें आज अतिंम सांस ली।

ये भी पढ़ेंः चीन सीमा सुरक्षा मुद्दे पर राहुल का तंज, बार्डर भूलकर किसानों को रोक रही सरकार

शहीद निशांत शर्मा सहारनपुर के रहने वालेः

अधिकारी जवान की शहादत की सूचना लेकर घर पहुंचे जहां बेटे के शहीद होने की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि शहीद सैनिक नायक निशांत का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग द्वारा आज देर रात तक उनके पैतृक आवास पर लाया जाएगा।

nishant sharma

पेट्रोलिंग के दौरान लैंडमाइन की चपेट में आए थे निशांत

निशांत शर्मा (30) सोमवार को उधमपुर में पेट्रोलिंग के दौरान लैंडमाइन की चपेट में आने से घायल हुए थे। जिसके बाद आज उपचार के दौरान जम्मू के आर्मी हॉस्पिटल में निशांत शर्मा शहीद हो गये। 4 साल पहले निशांत का विवाह का हुआ था। सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शारदा नगर के शहीद निशांत शर्मा निवासी थे। घर में अपने पीछे अपने बूढ़े मां -बाप व दो भाई हैं। वहीं उनकी शादी हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंः Republic Day 2021: शाहजहांपुर में निकलेगी तिरंगा यात्रा, दिया जाएगा ये खास संदेश

शहीद सैनिक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटे की शहादत की खबर सुनते ही जवान की मां बेहोश हो गई। अन्य परिजनों को भी रो रोकर बुरा हाल है।

नीना जैन

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story