×

विधानसभा उप-चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21 को

सोमवार को देश की यूपी में जिन सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होना है उसमें लखनऊ की कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा , प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट हैं।

SK Gautam
Published on: 5 Sep 2023 8:47 AM GMT (Updated on: 5 Sep 2023 9:31 AM GMT)
विधानसभा उप-चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 21 को
X

श्रीधर अग्निहोत्री

नई दिल्ली/लखनऊ: पिछले 15 दिनों से यूपी की 11 सीटों पर होने वाले उपचुनाव क लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे खत्म हो गया। इस दौरान विधानसभा सीटों पर चुनाव लड रहे प्रत्याशियों ने आज जोरदार चुनाव प्रचार किया। । गौरतलब है कि आगामी 21 अक्टूबर को प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे है जिसे लेकर अब तक चुनाव प्रचार हो रहा था।

सोमवार को देश की यूपी में जिन सीटों पर उपचुनाव 21 अक्टूबर को होना है उसमें लखनऊ की कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा , प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट हैं।

ये भी देखें : न्यूक्लीयर पावर कारोबार का झांसा देकर कर दी सबसे बड़ी ठगी

हरियाणा महाराष्ट्र के आम चुनाव के साथ ही यूपी के अलावा 17 राज्यों की 64 सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। इनमें से 63 विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल है। बिहार की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे. इसके अलावा असम की चार, कर्नाटक की 15, केरल की पांच ,मध्य प्रदेश की एक, मेघालय की एक, ओडिशा की एक, पुडुचेरी की एक, पंजाब की चार, राजस्थान की दो, सिक्किम की दो, तमिलनाडु की दो, तेलंगाना की एक, उत्तर प्रदेश की 11, छत्तीसगढ़ की एक, गुजरात की चार और हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर चुनाव हा रहें है। इन सभी सीटों पर हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

यूपी की ये हैं विधानसभा सीटें

गंगोह

2017 के विधानसभा चुनाव में यहां से विधायक हुए थें।

रामपुर

मो आजम खां लगातार 9 बार विधायक बन चुके हैं।

इगलास (आरक्षित)

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राजबीर सिंह दिलेर ने यह सीट जीती थी।

लखनऊ कैण्ट

2017 का विधानसभा चुनाव डा रीता जोशी ने भाजपा के टिकट जीती थी।

गोबिन्द नगर

भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने यह सीट जीती

ये भी देखें : बड़ी खबर: शिवपाल समेत फंसे ये 4 विधायक, इस मामले में HC ने मांगा जवाब

मनिकपुर

2017 में यहां पर भाजपा आरके पटेल यहां से विधायक बने।

प्रतापगढ

भाजपा अपना दल के संगमलाल गुप्ता यहां से विधायक बने

जैदपुर (आरक्षित)

जैदपुर विधानसभा सीट 2017 में भाजप के उपेन्द्र रावत ने जीती थी।

जलालपुर

जलालपुर सीट 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के पुत्र रीतेश पाण्डेय ने जीती।

बलहा (आरक्षित)

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अक्षयवर लाल गौड चुनाव जीते।

घोसी

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर 2017 के चुनाव में फागू चौहान चुनाव जीते।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story