×

पुलिस पर खतरनाक हमला: दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा, मेरठ में गौ तस्करी

यह मामला दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव का है। हमले में एक दरोगा और दो सिपाही समेत कई गांव वाले घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और गांव वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 18 Jan 2021 2:37 PM GMT
पुलिस पर खतरनाक हमला: दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा, मेरठ में गौ तस्करी
X
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गोकशी के आरोपी को पकड़ने की गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गोकशी के आरोपी को पकड़ने की गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गौकश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। इसके साथ ही परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस से छुड़ा लिया।

जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गई। मौके पर भारी फोर्स भेजी गई है। यह मामला दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव का है। हमले में एक दरोगा और दो सिपाही समेत कई गांव वाले घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों और गांव वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़

मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के रुहासा गांव मुजाहिद नाम के गौ तस्कर को पुलिस पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस मुजाहिद घर पर जैसे पहुंची महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस के वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

UP Police

ये भी पढ़ें...UP बना पहला सबसे अधिक वैक्सीन लगवाने वाला राज्य, एक दिन में 22 हजार डोज

पुलिस की गिरफ्त से गो तस्कर को छुड़ाया

बताया जा रहा है कि महिलाओं के अलावा ग्रामीणों ने भी पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला किया। खबरों के मुताबिक, फायरिंग भी हुई है। इस हमले के दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस की गिरफ्त से आरोपी गो तस्कर को भी छुड़ा लिया।

ये भी पढ़ें...बनारस में शुरू ‘Tandav’ : वकीलों का फूटा गुस्सा, वेब सीरीज का जलाया पोस्ट

घायल पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकले और इस बारे में अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी फोर्स को भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस कुख्यात गौ तस्कर को पकड़ने की तैयारी कर रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story