×

मां-बेटी का काल बना सांप, हुई तड़प-तड़प कर मौत, छा गया मातम

जनपद की सहार चौकी क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम हरवंशपुर में रविवार की भोर 3 बजे के लगभग 27 वर्षीय दीपा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह अपनी 2 वर्षीय बच्ची श्रद्धा सिंह को लेकर घर की छत पर लेटी हुई थीं

Newstrack
Published on: 19 July 2020 5:41 PM GMT
मां-बेटी का काल बना सांप, हुई तड़प-तड़प कर मौत, छा गया मातम
X

औरैया: एक ऐसी रात जिसकी सुबह कभी नहीं हुई। जिसमें एक मां और उसकी मासूम बेटी की जीवन लीला समाप्त हो गई। मासूम के परिजनों ने यह बात कभी भी नहीं सोची थी कि उसकी पुत्री कुछ समय व्यतीत करने के बाद ही सभी को छोड़कर अपनी मां के साथ परलोक सिधार जाएगी। मामला कुछ ऐसा ही हुआ कि एक ही परिवार के 2 सदस्यों को जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे दोनों की ही असमय मृत्यु हो गई और वह लोक परलोक सिधार गए।

ये भी पढ़ें: AIIMS में सबसे बड़ा ह्यूमन ट्रायल कल से, कोरोना वैक्सीन के करीब पहुंचा भारत

जनपद की सहार चौकी क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम हरवंशपुर में रविवार की भोर 3 बजे के लगभग 27 वर्षीय दीपा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह अपनी 2 वर्षीय बच्ची श्रद्धा सिंह को लेकर घर की छत पर लेटी हुई थीं। रात में लगभग 3 बजे दीपा और उनकी पुत्री श्रद्धा को साँप ने सोते समय काट लिया। दीपा ने अपने घर वालों को बताया कि हमें साँप ने काट लिया है लड़की को साँप ने हाँथ में काटा था। घर वाले दीपा और श्रद्धा को लेकर सहार के एक निजी चिकित्सक के यहाँ ले आये। दोनों की हालत खराब देखकर चिकित्सक ने उन्हें बाहर ले जाने के लिये कहा। बाहर ले जाने से पहले ही लड़की श्रद्धा की मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद कुछ समय बाद ही उसकी माँ दीपा की भी मौत ही गई।

ये भी पढ़ें: मानसून और कोरोना कनेक्शन: वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला दावा, बढ़ा देगी आपकी चिंता

10 साल पहले हुई थी शादी

दीपा की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व विचपुरी जनपद हमीरपुर से हुई थी। दीपा के पति जालन्धर में नौकरी करते हैं। घटना के समय पति घर में मौजूद नहीं थे।जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति शैलेन्द्र रविवार की सुबह अपने घर पहुंचा और पत्नी दीपा का अंतिम संस्कार कन्नौज गंगा घाट ले जाकर किया। मां और मासूम बेटी की मौत होने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ था और वह लोग ऐसी अकाल मृत्यु की आलोचना करते हुए दिखाई दिए। उनका कहना था कि जिस डेढ़ वर्षीय मासूम ने अभी तक कुछ भी नहीं देखा है और उसकी मृत्यु सावन में एक जहरीले सांप के काटने से हुई है यह बहुत ही अन्याय की बात है।

सहार चौकी इंचार्ज प्रदीप अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। सूचना मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट: प्रवेश चतुर्वेदी, औरैया

ये भी पढ़ें: सियासी रण में पायलट खेमे की तगड़ी घेरेबंदी, गहलोत का प्लान बी भी तैयार

Newstrack

Newstrack

Next Story