×

यूपी में फिर मुठभेड़: हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा, एनकाउंटर में लगी गोली

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें भाग रहे आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसमें एक सिपाही भी जख्मी हुआ है।

Newstrack
Published on: 18 Sep 2020 5:14 AM GMT
यूपी में फिर मुठभेड़: हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा, एनकाउंटर में लगी गोली
X
पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया। कार चालक द्वारा कार को भगा दिया गया। इस पर पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया। कार से युवक द्वारा गोलियां चलाने शुरू कर दी गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।

औरैया: बीती 9 सितंबर को दिबियापुर बाईपास रोड के समीप निवासी व्यापारी एवं पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी कैलाश नारायण दीक्षित की ईंटों से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें परिजनों द्वारा 5 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने उसमें से 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश जारी थी। शुक्रवार की सुबह जब पुलिस दविश दिए जाने के लिए जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जलोखेर पन्हर रोड पर कोई आरोपी भागने की फिराक में है।

उसी दौरान एक कार जेन एस्टिलो आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया। कार चालक द्वारा कार को भगा दिया गया। इस पर पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया। कार से युवक द्वारा गोलियां चलाने शुरू कर दी गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें भाग रहे आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसमें एक सिपाही भी जख्मी हुआ है। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां से आरोपी को रेफर कर दिया गया।

मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Auraiya Police Arrest पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- पुलवामा जैसा हमला: सेना ने किया नाकाम, घाटी दहलाने की बड़ी साजिश

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी के हत्यारों की तलाश के लिए दबिश देने के लिए जा रही थी। उसी दौरान सूचना मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने संस्कार श्रीवास्तव उर्फ पाठक उर्फ सुधीर शुक्ला को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

Auraiya Police Arrest पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- हारेंगे डोनाल्ड ट्रंप! पूर्व मॉडल ने बढ़ाई मुसीबत, बिडेन को मिला बड़ा मौका

बताया कि यह कैलाश नारायण दीक्षित की हत्या का मुख्य आरोपी था। उन्होंने बताया कि एक गोली पुलिस की जीप में भी जाकर लगी और एक सिपाही सुमित भी घायल हुआ। सिपाही व संस्कार जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद संस्कार श्रीवास्तव को रेफर कर दिया गया है।

कई और मामलों में भी शामिल है आरोपी का नाम

Police Auraiya पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को किया गिरफ्तार (फाइल फोटो)

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संस्कार नाम बदलकर कई जगह पर कई हत्याओं में शामिल है। फिलहाल उसके सैफई से लौट आने के बाद जांच पड़ताल करते हुए जानकारी हासिल की जाएगी।

ये भी पढ़ें- अब शुरू होगी झमाझम बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संस्कार श्रीवास्तव पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम शशांक राजपूत, एसपी पीआरओ राजदेव प्रजापति, इंडियन ऑयल पुलिस चौकी प्रभारी कालीचरण व नरायनपुर चौकी प्रभारी सुधीर भारद्वाज भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रवेश चतुर्वेदी

Newstrack

Newstrack

Next Story