×

राम मंदिर भूमि पूजन: 200 मेहमानों की लिस्ट तैयार, इन दिग्गजों के नाम शामिल

राम जन्मभूमि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। भूमिपूजन में आगमन के लिए गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो गयी है। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने कुल 208 लोगों के नाम इस लिस्ट में तैयार किये हैं।

Newstrack
Published on: 2 Aug 2020 6:33 AM GMT
राम मंदिर भूमि पूजन: 200 मेहमानों की लिस्ट तैयार, इन दिग्गजों के नाम शामिल
X

अयोध्या: राम जन्मभूमि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। भूमिपूजन में आगमन के लिए गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो गयी है। राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने कुल 208 लोगों के नाम इस लिस्ट में तैयार किये हैं। जानकारी के मुताबिक लिस्ट में अभी और काट-छांट होगी। फ़ाइनल तौर पर करीब 170-180 लोग ही भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: लालू परिवार पर खतरा: घर पर 13 लोग कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इस लिस्ट में RSS के 11 बड़े नेता जिनमें मोहन भागवत, भैया जी जोशी, कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबोले और लखनऊ के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार शामिल भी हैं। ये सभी लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा विहिप के अंतरराष्ट्रीय महासचिव आलोक कुमार भी पांच अगस्त को रहेंगे। वहीं संतों की इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि कई नामों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

अकेले अयोध्या से करीब 50 संत होंगे शामिल

वहीं राजनीतिक दिग्गजों के नाम में कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा के नाम शामिल हैं। बता दें कि कार्यक्रम में सिर्फ अयोध्या से करीब 50 संतों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें महंत कमल नयन दास, राम विलास वेदांती, राजू दास, चित्रकूट से महाराज बाल भद्राचार्य, प्रयागराज से आचार्य नरेंद्र गिरी और जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के नाम हैं।

काशी से जितेंद्रनंद सरस्वती के अलावा तीन और वैदिक विद्वान शामिल होंगे। इसके अलावा केरल से मां अमृतानंदमई आएंगी, जबकि पटना से आचार्य किशोर कुणाल शामिल होंगे। पटना के तख्त हरमंदिर साहिब से जत्थेदार इकबाल सिंह भी नाम इस में शामिल है।

हरिद्वार से बालकानंद गिरी प्रेम गिरी, हरी गिरी और रविंद्र पुरी के नाम भी शामिल हैं। वहीं युधिष्ठिर लाल महाराज, विजयकौशल जी महाराज, रामशरण जी महाराज, जत्थेदार हरप्रीत सिंह, अमृतसर से, जत्थेदार लखा सिंह, अमृतसर से, निर्मल दास, जालंधर से, दिगंबर गिरी, जबलपुर से, प्रणव पंड्या, रामानन्दाचार्य, संतोषी माता, हरिहरानंद, अमरकण भाष्कर गिरी, अहमदनगर से और शंभुनाथ महाराज, अहमदाबाद से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: इन घरों पर खतरा: कोरोना पर बड़ा खुलासा, वैज्ञानिकों ने किया ये दावा

बाबरी मस्जिद के पक्षकार भी होंगे मौजूद

इसके आलावा बाबरी मस्जिद की तरफ से पक्षकार रहे इकबाल अंसारी, मंदिर के आर्किटेक्ट सोमपुरा परिवार, कोठारी बंधुओं का परिवार जिसमें कोठारी भाइयों की बहन पूर्णिमा कोठारी भी पांच अगस्त को कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये दिग्गज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम होंगे शामिल

लाल कृष्णा अडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम शामिल होंगे। वहीं चतुर्मास चलने के कारण स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाबः नकली शराब बनाने के लेकर 3 जिलों में 100 जगहों पर छापा, 25 गिरफ्तारियां

Newstrack

Newstrack

Next Story