×

Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर बोले PM मोदी- 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

Ayodhya Deepotsav 2022:पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने दिवाली की पूर्व संध्या पर रामलला विराजमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

aman
Written By amanReport NathBux Singh
Published on: 23 Oct 2022 2:49 PM GMT (Updated on: 23 Oct 2022 3:04 PM GMT)

Ayodhya Deepotsav 2022 Live Updates : रामनगरी अयोध्या में इस बार की दिवाली (Diwali 2022) बेहद खास और भव्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 अक्टूबर 2022) को अयोध्या पहुंच भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। पीएम मोदी ने अयोध्या वापस लौटे भगवान राम की आरती की और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी और गवर्नर आंनदीबेन पटेल ने पीएम मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन और आरती वंदना की। पीएम आज रामलला विराजमान के सामने पांच दीये जलाए। ये दीये 'पंचतत्व' (Panchatattva) अर्थात जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी के प्रतीक होंगे। इसके बाद पीएम मोदी निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह स्थान पर स्थापित 'धर्मध्वज' के सामने भी दीया जलाया।

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस वर्ष दीपावली का त्योहार भव्य दीपोत्सव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत की अस्मिता एवं सनातन आस्था के मान-बिंदुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के पावन धाम श्री अयोध्या जी में आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022' में हृदय से स्वागत-अभिनंदन।'


Live Updates

  • 23 Oct 2022 12:38 PM GMT

    CM योगी- पीएम मोदी ने अयोध्या की बदली तस्वीर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा, कि 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की तस्वीर बदली है। कुछ लोगों ने अयोध्या को वीरान बना दिया था। लेकिन वर्तमान में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। पीएम ने बिना भेदभाव के सदैव काम किया और आगे भी कर रहे हैं। अयोध्या में पीएम मोदी का स्वागत है। पीएम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं।'

  • 23 Oct 2022 12:35 PM GMT

    पीएम मोदी ने किया प्रभु 'श्रीराम' का राजतिलक किया 

    पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मंच पर उपस्थित प्रभु 'श्रीराम' का राजतिलक किया। उनका राज्याभिषेक किया। 



  • 23 Oct 2022 12:32 PM GMT

    PM मोदी दीपोत्सव 2022 आयोजन में शामिल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में दीपोत्सव 2022 में शामिल हुए। कार्यक्रम में शुरुआती भाषण सीएम योगी ने दिया। उन्होंने पीएम का आभार जताया। 

  • 23 Oct 2022 12:15 PM GMT

    पीएम ने गर्भ गृह स्थल पर जलाए दीये

    अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भ गृह स्थल पर दीप जलाए। जिसके बाद वो राम कथा पार्क के लिए रवाना हुए। रामलला का दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ने राम मंदिर के नक्शे को देखा। अधिकारियों से जानकारी ली। पीएम मोदी को जानकारी देने के लिए एक गैलरी का निर्माण किया गया था।



  • 23 Oct 2022 12:10 PM GMT

    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन करने के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पहुंचे। पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में अधिकारियों से राम मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction) की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

  • 23 Oct 2022 12:03 PM GMT

    मंदिर निर्माण में कई बातों पर विशेष ध्यान

    प्रधानमंत्री ने जन नायक के रूप में मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। आपको बता दें, प्राचीन काल में मंदिरों में पत्थरों को आपस में दूसरे पत्थरों को जोड़ने के लिए बीच में एक वृत्त बनाकर और पत्थरों से ही उन्हें जोड़ दिया जाता था। इस मंदिर में कहीं भी सीमेंट का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पत्थरों को ही पत्थरों से जोड़ा जा रहा है। उस छोटे से पत्थर में दूसरे शिलाखंड को बताया गया है। इसका सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि भूकंप आने की स्थिति में किसी भी स्थिति में यह पत्थर एक-दूसरे से टकराते नहीं हैं। निश्चित रूप में विद्यमान रहता है। दक्षिण भारत के मंदिरों में मंदिरों को इसी तरह जोड़ा गया है। 

  • 23 Oct 2022 11:58 AM GMT

    राम मंदिर निर्माण स्थल की खासियत

    इस मंदिर क्षेत्र में 5 फीट का दूली अर्थ है। ऐसे ग्रेनाइट के प्रिंट बनाए गए हैं। अभी जो सीढ़ियां चढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊपर पहुंचे हैं यह तकरीबन 5.5 * 3.5 + 2.5 फीट यानी इनका वजन तकरीबन एक एक पत्थर का वजन 3:30 टन से ज्यादा है।  इन पत्थरों को आपस में फंसाकर प्राचीन काल के मंदिर निर्माण में जो तकनीक स्थापित की जाती थी, उसी आधार से पत्थरों को आपस में जोड़कर एक ऐसा प्लान बनाया गया है जो वह ग्रेनाइट कंप्लेंट है। उसके ऊपर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। तकरीबन 61 फीट का आधार स्तंभ कंप्लीट का आरसीसी और उसके ऊपर 21 फीट की ऊंचाई का प्रिंस। निर्माण में पहाड़पुर के गुलाबी राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना से लाए जाते हैं।

  • 23 Oct 2022 11:47 AM GMT

    पीएम ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया

    एक छोटी सी प्रदर्शनी जो कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा लगाई गई है, पीएम ने उसका अवलोकन किया। यहां आपको बाटे दें कि, जब इस धरा धाम पर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, माना गया कि शताब्दियों पहले यहीं से कभी सरयू की धारा बहा करती थी। ऐसे में यह चुनौती आएगी, मंदिर का निर्माण हो जो समय की शिला पर हस्ताक्षर हो। 

  • 23 Oct 2022 11:42 AM GMT

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का किया निरीक्षण


    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र स्थल का निरीक्षण किया। अब वो भगवान श्री राम का राज्याभिषेक करेंगे।

  • 23 Oct 2022 11:38 AM GMT

    पीएम ने दान पात्र ने किया दान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दर्शन-पूजन किये। उन्होंने रामलला की आरती भी उतारी। साथ ही, दीप जलाए। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी की रामलला की पूजा की। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला का परिक्रमा किया। जेब से निकालकर दानपात्र में दान भी डाले।जिसके बाद एक छोटी सी प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story