TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ayodhya Deepotsav 2022: दीपोत्सव पर बोले PM मोदी- 'भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम'

Ayodhya Deepotsav 2022:पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। उन्होंने दिवाली की पूर्व संध्या पर रामलला विराजमान के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

aman
Written By amanReport NathBux Singh
Published on: 23 Oct 2022 2:49 PM GMT (Updated on: 23 Oct 2022 3:04 PM GMT)

Ayodhya Deepotsav 2022 Live Updates : रामनगरी अयोध्या में इस बार की दिवाली (Diwali 2022) बेहद खास और भव्य रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (23 अक्टूबर 2022) को अयोध्या पहुंच भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बने। पीएम मोदी ने अयोध्या वापस लौटे भगवान राम की आरती की और प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया।

अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी और गवर्नर आंनदीबेन पटेल ने पीएम मोदी की अगवानी की। पीएम मोदी ने रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन और आरती वंदना की। पीएम आज रामलला विराजमान के सामने पांच दीये जलाए। ये दीये 'पंचतत्व' (Panchatattva) अर्थात जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी के प्रतीक होंगे। इसके बाद पीएम मोदी निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) के गर्भगृह स्थान पर स्थापित 'धर्मध्वज' के सामने भी दीया जलाया।

भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में इस वर्ष दीपावली का त्योहार भव्य दीपोत्सव के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत की अस्मिता एवं सनातन आस्था के मान-बिंदुओं के पुरातन गौरव को सतत पुनर्स्थापित कर रहे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का प्रभु श्री राम एवं माता जानकी के पावन धाम श्री अयोध्या जी में आयोजित 'भव्य-दिव्य दीपोत्सव-2022' में हृदय से स्वागत-अभिनंदन।'


Live Updates

  • 23 Oct 2022 11:27 AM GMT

    पीएम मोदी ने रामलला विराजमान का किया पूजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनगरी में रामलला विराजमान का पूजन किया। पीएम ने आरती वंदना भी की।



  • 23 Oct 2022 11:17 AM GMT

    पीएम मोदी पहुंचे अयोध्या, करेंगे रामलला का दर्शन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। सीएम योगी और यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। थोड़ी देर में पीएम मोदी रामलला विराजमान के दर्शन करेंगे। पीएम मोदी का रामलला का पूजन करने का भी कार्यक्रम है।


  • 23 Oct 2022 11:08 AM GMT

    कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति 

    पीएम मोदी के आगमन से पहले यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। छठे दिव्य दीपोत्सव की शुरुआत रविवार सुबह ही विधिवत तरीके से हुई। उदया चौराहे से श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की भव्य झांकियों की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में विभिन्न लोक कलाकार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।










  • 23 Oct 2022 11:02 AM GMT

    CM योगी-गवर्नर ने किया प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक


    दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने से पहले अयोध्या में सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। उनके अलावा मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अयोध्या के प्रथम मेयर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे।

  • 23 Oct 2022 10:59 AM GMT

    फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगाई गई

    दिव्य भव्य दीपोत्सव के लिए अयोध्या में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की 6 बुलेट मोटरसाइकिल लगाई गईं है। फायर ब्रिगेड की टीम अयोध्या में मुस्तैद है। फायर सर्विस की बाइकों को हर चौराहे पर लगाया गया है। 

  • 23 Oct 2022 10:56 AM GMT

    पीएम मोदी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना

    प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं, थोड़ी देर में पीएम मोदी रामनगरी पहुंचने वाले हैं। 

  • 23 Oct 2022 10:49 AM GMT

    5001 बत्ती की महाआरती करेंगे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में करीब 3 घंटे 20 मिनट रहेंगे। इस दौरान पीएम रामलला का दर्शन और पूजन करेंगे। पीएम मोदी 6 बजकर 10 मिनट पर भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद वो सरयू तट पर महाआरती में सम्मिलित होंगे। उसके बाद राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे। पीएम 5001 बत्ती की महाआरती करेंगे। 

  • 23 Oct 2022 10:42 AM GMT

    पुष्पक विमान से पहुंचे प्रभु श्रीराम और माता सीता

    प्रभु श्रीराम और माता सीता अयोध्या धाम पहुंचे। पुष्पक विमान से प्रभु श्रीराम और माता सीता पहुंचे। सीएम योगी ने रामकथा पार्क में उनका भव्य स्वागत किया। 


  • 23 Oct 2022 10:35 AM GMT

    सरयू पुल पर 20 मिनट तक होगी ग्रीन आतिशबाजी

    छोटी दिवाली के मौके पर इस बार सरयू पुल पर तक़रीबन 20 मिनट तक आतिशबाजी होगी। प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर बने मंच से इसे निहारेंगे। पुल और घाटों को फूलों से सजाया गया है।

  • 23 Oct 2022 9:50 AM GMT

    कार्यक्रम पूर्व अधिकारियों के साथ जायजा लेते सीएम योगी 


    सीएम योगी ने पीएम मोदी के आगमन से पूर्व अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा=व्यवस्था चाक-चौबंद रही। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story