×

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में एक साथ जले 22.23 लाख दीये, नया वर्ल्ड रिकॉर्ड..आतिशबाजी-लेजर शो ने मन मोहा

Ayodhya Deepotsav 2023: यूपी के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल, सहित कई नेताओं सहित विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे हैं। अयोध्या दीपोत्सव में इस बार 24 लाख से अधिक दीये अलग-अलग घाटों पर जलाए गए।

Jugul Kishor
Report Jugul KishorWritten By aman
Published on: 11 Nov 2023 1:15 PM GMT (Updated on: 11 Nov 2023 3:39 PM GMT)

Ayodhya Deepotsav 2023 : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार (11 नवंबर) को दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आनंदीबेन पटेल सहित कई नेताओं सहित विभिन्न देशों के राजदूत पहुंचे हैं। अयोध्या दीपोत्सव में इस साल 24 लाख से ज्यादा दिए अलग-अलग घाटों पर जलाए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी पर आरती की। जिसके बाद दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाए जा रहे हैं। यह एक विश्व रिकॉर्ड है। सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर जारी दीपोत्सव कार्यक्रम में लेजर शो के जरिए रामलीला दिखाई गई। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गई

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा साकेत डिग्री कॉलेज से राम कथा पार्क के नए घाट तक निकाली गई। रास्ते में दीपक, हनुमान जी, प्रभु श्रीराम के चित्र लगाए गए, उनको फूलों से सजाया गया।

Live Updates

  • 11 Nov 2023 11:47 AM GMT

    सीएम योगी- राम मंदिर बने, लोगों की थी इच्छा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में भाषण में आगे कहा, कि 'जब दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था तब यहां मौजूद लोगों की सिर्फ एक ही इच्छा थी। राम मंदिर का निर्माण हो।'

  • 11 Nov 2023 11:45 AM GMT

    CM योगी ने PM मोदी की जमकर की तारीफ

    सीएम योगी ने संबोधन में कहा कि, 'डबल इंजन सरकार आपके लिए दिन-रात काम कर रही है। बीते 9 वर्षों में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में पिछले 6 सालों में हमने इन कार्यक्रमों को लागू किया। भगवान श्रीराम ने अयोध्या धाम का वर्णन किया। उस अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के लिए कुछ भी करना बड़ा योगदान है। जन्म और जीवन दोनों के लिए यहां संत, राज्यपाल और आम जनता यहां मौजूद है।'

  • 11 Nov 2023 11:42 AM GMT

    'राम विराजमान होंगे, करोड़ों की परियोजनाएं चालू होंगी'

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, 'हजारों वर्ष पहले भगवान राम अयोध्या आए। इस इतिहास को यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा यह कार्य किया जा रहा। उस वक्त कैसे भगवान राम यहां आए होंगे। उन्होंने कहा, संतों की इसमें अहम भूमिका रही। यह एक यूनिक कार्यक्रम बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसमें योगदान दिया। सीएम बोले, जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर का कार्यक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस कार्य को अंतिम रूप देने में जुटी है। यहां निजी निवेश भी हो रहा है। जब यहां राम विराजमान होंगे, तो कई करोड़ों रुपए की परियोजनाएं चालू होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा। 

  • 11 Nov 2023 11:18 AM GMT

    CM योगी ने लोगों से लगवाया नारा

    अपने संबोधन में सीएम योगी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि, 'सत्य सनातन धर्म की, जय हो। मुख्यमंत्री बोले, 'राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया तथा सभी संतों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को दिवाली की बधाई दी'।

  • 11 Nov 2023 11:14 AM GMT

    मंच से मुख्यमंत्री योगी बोले

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'जब वर्ष 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। आप सभी का उत्साह देखकर लग रहा था, जैसे आपका एक ही नारा था। जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था। तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो'।

  • 11 Nov 2023 10:59 AM GMT



  • 11 Nov 2023 10:49 AM GMT



    भगवान श्रीराम का सीएम और गवर्नर ने किया स्वागत

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के राम कथा पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार में आए कलाकारों को स्वागत किया।

  • 11 Nov 2023 10:36 AM GMT

    दीपोत्‍सव: आप भी जला सके हैं अपने नाम का दीया

    जी हां, यूपी पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम (Mukesh Meshram) ने बताया कि, विभाग ने 'होली अयोध्या' (HOLY AYODHYA) नाम से एक मोबाइल एप तैयार किया है। इस एप के माध्यम से आम लोग घर बैठे अयोध्या के दीपदान में शामिल हो सकेंगे। ये मोबाइल ऐप एंड्रायड और एप्पल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इस ऐप को कोई भी व्यक्ति डाउनलोड कर एक या उससे अधिक दीये अपने नाम से बुक कर सकते हैं।

  • 11 Nov 2023 10:33 AM GMT

    यूपी सरकार के मंत्रियों ने किया संतों का सम्मान

    अयोध्या दीपोत्सव (Deepotsav 2023) के अवसर पर रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्रियों ने कार्यक्रम में संतों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। 

  • 11 Nov 2023 10:31 AM GMT



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story