×

Ram Mandir: रामलला के जलाभिषेक में नहीं शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ

Ram Mandir: प्रोग्राम था कि सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मनीराम दास छावनी में जल कलश की पूजा करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण स्थल पर जाकर जलाभिषेक करेंगे। लेकिन दोनो लोग नहीं पहुंचे।

Anant Shukla
Published on: 23 April 2023 6:04 PM GMT
Ram Mandir: रामलला के जलाभिषेक में नहीं शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ
X
Ram Mandir (Photo-Social Media)

Ram Mandir: 23 अप्रैल यानि की आज 156 देशों से लाए गए पवित्र नदियों के जल से रामलला का जलाअभिषेक किया गया। जलाअभिषेक में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिरकत करने की घोषणा की गई थी। लेकिन कार्यक्रम में इन दोनों में कोई शामिल नहीं हुआ। राम मंदिर परिसर में अप्रवासी भारतीय और विदेशों से आए राजदूतों ने भी जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व पूजा अर्चना की।

पिछले तीन सालों से लाया जा रहा था जल

गौरतलब है कि 155 देशों की नदियों से जल लाने का ये काम पिछले तीन साल यानी की साल 2020 से चल रहा था। इसकी जिम्मेदारी दिल्ली के पूर्व विधायक विजय जॉली को सौंपी गई थी। आज दुनियाभर के 156 देशों से जल जलाभिषेक गया। प्रोग्राम था कि सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मनीराम दास छावनी में जल कलश की पूजा करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण स्थल पर जाकर जलाभिषेक करेंगे। लेकिन दोनो लोग नहीं पहुंचे।

आसान नहीं था पवित्र जल को एकत्रित करना

विजय जॉली ने बताया कि विश्व की पवित्र नदियों से जल लाना आसान काम नहीं था। बहुत ही सुनियोजित तरीके से पवित्र जल को एकत्रित किया गया है। पाकिस्तान की रावी नदी का जल पहले दुबई लाया गया। फिर वहां से दिल्ली आया। ऐसे ही विश्व के 155 देशों की पवित्र नदियों से जल लाकर अयोध्या पहुंचाया गया।

अरुण गोविल भी रहे मौजूद

रामानंद सागर के रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी रामलला के जलाभिषेक में मौजूद रहे। भगवान रामलला के दरबार में दर्शन पूजन किया है। अरुण गोविल ने बतया कि वे अयोध्या में स्वरूप बदलकर कल से दर्शन पूजन कर रहे हैं। अयोध्या में कल सन्यासी रूप में दिखाई दिए थे रामायण धारावाहिक के राम।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story