×

अयोध्या: सुरक्षा व्यवस्था पर अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य बिन्दु श्रीराम जन्मभूमि परिसर व उसके आसपास से जुड़े सम्पूर्ण सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक चर्चा की गयी तथा अयोध्या के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबन्ध करने पर भी चर्चा हुई। 

suman
Published on: 22 Feb 2021 2:01 PM GMT
अयोध्या: सुरक्षा व्यवस्था पर अहम बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
X
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया !

अयोध्या - श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया !बैठक में एडीजी सुरक्षा वीके सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई बैठक, जिसमें मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, डीडी आईबी, आईजी रेंज, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, पुलिस हेड क्वाटर से एके सिंह, पीएससी के अधिकारी, सीआरपीएफ कमाण्डेट छोटेलाल तथा सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि परिसर व सम्पूर्ण अयोध्या की सुरक्षा के सम्बंध में बैठक हुई।

कानून व्यवस्था को प्रभावित

बैठक में तकनीक व मानव के दृष्टिगत संभावित कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के दृष्टिगत अयोध्या को अभेद सुरक्षा व्यवथा पर चर्चा की गयी तथा इसके कार्यान्वयन पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य बिन्दु श्रीराम जन्मभूमि परिसर व उसके आसपास से जुड़े सम्पूर्ण सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक चर्चा की गयी तथा अयोध्या के सम्पूर्ण क्षेत्र हेतु भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबन्ध करने पर भी चर्चा हुई।

ayodhya

यह पढ़ें...‘गलवान में 4 सैनिक ही मारे गए थे’, इस सवाल पर चीन ने 3 पत्रकारों को जेल में ठूंसा

कार्यान्वयन पर भी समीक्षा

विगत बैठक में लिये गये निर्णयों एवं उसके कार्यान्वयन पर भी समीक्षा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था का जो खाका तैयार किया गया है उसे शासन को भेजा जाय तथा सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाये जाने वाले उपकरणों जैसे सीसीटीवी आदि को लगाने हेतु कार्यदायी संस्थाओं को शीघ्रता से करने का आदेश दिया जाय।

यह पढ़ें...तड़ातड़ चले लाठी-डंडे: हिंसा में एक दर्जन लोग घायल, वीडियो देख हिल जाएंगे आप

अयोध्या से नाथ बख्श सिंह रिपोर्टर

suman

suman

Next Story