×

राम मंदिर के लिए बन रहा है देश का सबसे बड़ा घंटा, कीमत जान रह जायेंगे दंग

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही ट्रस्ट का गठन होगा। दूसरी ओर, मंदिर के लिए पत्थरों को काटने और अन्य सामग्रियां जुटाने का काम तेज कर दिया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 13 Nov 2019 6:49 AM GMT
राम मंदिर के लिए बन रहा है देश का सबसे बड़ा घंटा, कीमत जान रह जायेंगे दंग
X

लखनऊ: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द ही ट्रस्ट का गठन होगा।

दूसरी ओर, मंदिर के लिए पत्थरों को काटने और अन्य सामग्रियां जुटाने का काम तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक मंदिर के गर्भगृह में बड़ा सुंदर घंटा लगाया जाएगा, जिसे जलेसर में तैयार किया जा रहा है।

यह घंटा 2100 किलो का होगा। इसके निर्माण में जुटे जलेसर स्थित कारखाना मालिक विकास मित्तल ने बताया कि अयोध्या के मंदिर के लिए जो घंटा बन रहा है, वो देश के सभी मंदिरों में लगे घंटों से बड़ा होगा। जिस पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे।

ये भी पढ़ें...अयोध्या फैसले के बाद पीएम और सीजेआई ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने ये भी बताया कि एक नहीं 10 घंटे बनाए जा रहे हैं। जिसमें से एक घंटा बनकर तैयार हो गया है। इस घंटे का ऑर्डर पहले ही मिल गया था।

इस घंटों की बड़ी डिमांड को देखते हुए कारीगरों की भी संख्या बढ़ाई गई है। जो घंटा बनाया जा रहा है इसकी ऊंचाई छह फुट तथा चौड़ाई पांच फुट होगी।

ये भी पढ़ें...अयोध्या पर फिल्म लेखक सलीम खान ने कहा- 5 एकड़ भूमि का यह हो इस्तेमाल…

कारीगर इकबाल और शमशुद्दीन के जिम्मे है ये काम

इस घंटा बनाने में घिसाई का काम कारीगर इकबाल और शमशुद्दीन कर रहे हैं। कारखाना में मुख्य कारीगर दाउदयाल कुशवाहा हैं।

अभी अन्य घंटों का ऑर्डर नहीं मिला है। घंटा बनाने को लेकर फोन पर वार्ता हुई थी तो बताया कि जब ट्रस्ट बन जाएगा तो पूरा ऑर्डर दिया जाएगा। अभी आप तैयारियां कर शुरू कर दीजिए।

राममंदिर जो घंटा लगेगा वह हमारे कारखाने का होगा। उस घंटे पर हमारा और जिले का नाम भी अंकित होगा। जब भी कोई इसे देखगा तो पता रहेगा कि यह जलेसर से बनकर आया है। यह तो हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

ये भी पढ़ें...अयोध्या फैसला: योगी सरकार ने इन नेताओं की बढ़ाई सुरक्षा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story