×

Ayodhya News: कंप्यूटर को भारत लेकर आए थे राजीव गांधी, हुए क्रांतिकारी बदलाव, जयंती पर किया गया याद

Ayodhya News: डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ही आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया गया,

NathBux Singh
Published on: 20 Aug 2023 1:09 PM GMT
Ayodhya News: कंप्यूटर को भारत लेकर आए थे राजीव गांधी, हुए क्रांतिकारी बदलाव, जयंती पर किया गया याद
X
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री: Photo-Newstrack

Ayodhya News: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जनपद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्व. राजीव गांधी के कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

‘आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी’

इस अवसर पर डॉ निर्मल खत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ही आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके द्वारा ही भारत में कंप्यूटर एवं सूचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया गया, जिसके चलते भारत में लोगों के लिए असीमित और अपार संभावनाएं विकसित हुईं। यह राजीव गांधी जी की सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है, इसके लिए यह देश उनके योगदान को भुला नहीं सकता है और उन्होंने अपने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी।

कार्यक्रम में डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर के माध्यम से रक्तदान किया गया है, राजीव जी हम जैसे युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। डॉ करन त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के अलावा किसी के लिए जीवनदान भी होता है। इसके साथ-साथ यह मानव को हर जाति और धर्म से ऊपर उठकर परस्पर एक दूसरे से जोड़ने का भी कार्य करता है।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

शिविर में रक्तदान करने वालों में डॉ करन त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव उमर मुस्तफा, अविनाश तिवारी, फिरोज अंसारी, मनोज कुमार, राकेश तिवारी, कुनाल खन्ना, रवि पाल, दीपक श्रीवास्तव, सोनू चौहान, मो.शोएब, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, उग्रसेन मिश्रा, अवध किशोर तिवारी, मो.इजहार, बिलाल अंसारी, विकास मिश्रा, अनूप मिश्रा, जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ममता खत्री, विष्णु पाण्डेय, रामू आदि लोग मौजूद रहे। रक्तदान जैसा महान कार्य करने के लिए पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने डॉ करन त्रिपाठी और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनका हौंसला बढ़ाया।

NathBux Singh

NathBux Singh

Next Story