×

जेल के बाथरूम में गिर गईं आजम खान की पत्नी, हुआ ये हाल

जेल में बंद सपा नेता आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा को लेकर खबर आई है। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तजीन फातिमा के कंधे में फैक्चर हो गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 May 2020 5:25 PM GMT
जेल के बाथरूम में गिर गईं आजम खान की पत्नी, हुआ ये हाल
X

सीतापुर: जेल में बंद सपा नेता आजम खान की पत्नी और रामपुर से विधायक तजीन फातिमा को लेकर खबर आई है। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक तजीन फातिमा के कंधे में फैक्चर हो गया है। जिला अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया जहां इलाज हुआ। जेलर ने बताया कि कंधे में आई चोट के कारण प्लास्टर हुआ है। फिलहाल विधायक का स्वास्थ्य ठीक है।

सीतापुर जेल में बंद हैं तजीन फातिमा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर से विधायक तजीन फातिमा अपने पति सांसद आजम खां के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर में तजीन फातिमा शौचालय गई थीं। जहां उनका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर गिर गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद कारागार प्रशासन के कान खड़े हो गए। महिला बैरक में बंद विधायक को किसी तरह शौचालय से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें...कोरोना संदिग्ध महिला की मौत, 5 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, दिल्ली पुलिस में है पति

जब गिरी थीं तो उस समय मामूली दर्द था, तो कारागार अस्पताल में ही उनका इलाज किया गया। रात में दर्द बढ़ने के बाद विधायक और आजम की पत्नी को कारागार से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां हुए एक्सरे में कंधे पर आए फैक्चर की जानकारी सामने आई। इसके बाद विधायक के कंधे पर प्लास्टर किया गया। करीब एक घण्टे तक चले इलाज के बाद उन्हें दोबारा जेल जाया गया।

यह भी पढ़ें...बनारस का डीएम को आया गुस्सा: आखिर किस बात पर भड़के, फिर किया ये…

जेलर आरएस यादव ने बताया कि शौचालय में अचानक संतुलन बिगड़ने से वविधायक तजीन फातिमा गिर गई थीं। इनके कंधे पर फैक्चर हुआ है। जिला अस्पताल ले जाकर प्लास्टर कराया है। विधायक का उपचार कराकर महिला बैरक में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story