×

ढांच ध्वंस अंतिम फैसला: ख़त्म होगा कार्यकाल, रिटायर हो जायेंगे CBI के जज

राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण आज के दिन 28 वर्षो बाद जहां एक तरफ विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में फैसला सुनाने वाले सीबीआई के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव रिटायर भी हो जाएंगे।

Newstrack
Published on: 30 Sep 2020 6:53 AM GMT
ढांच ध्वंस अंतिम फैसला: ख़त्म होगा कार्यकाल, रिटायर हो जायेंगे CBI के जज
X
ढांच ध्वंस अंतिम फैसला: ख़त्म होगा कार्यकाल, रिटायर हो जायेंगे CBI के जज

अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने के बाद अब बाबरी विध्वंस केस में फैसले की घड़ी भी आ गई है। इस मामले में कई बड़े नेता आरोपी हैं। बाबरी विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया है। अदालत थोड़ी देर में फैसला सुनाएगी। राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण आज के दिन 28 वर्षो बाद जहां एक तरफ विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में फैसला सुनाने वाले सीबीआई के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव रिटायर भी हो जाएंगे।

रिटायर हो जाएंगे फैसला सुनाने वाले स्पेशल जज

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव आज इस मामले में फैसला सुनाने के साथ ही रिटायर हो जाएंगे। गौरतलब है कि छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस के बाद इस मुकदमें में कई बड़े नेताओं मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, विनय कटियार और उमा भारती का शामिल किया गया था।

ayodhya babari case-2

सीबीआई की विशेष अदालत के जज हैं सुरेंद्र कुमार यादव

सुरेंद्र कुमार यादव सीबीआई की विशेष अदालत के जज हैं, जो बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में 32 आरोपियों की सजा पर फैसला सुनाने जा रही है। इस मामले में पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, साध्वी ऋतंभरा, फायर ब्रांड नेता विनय कटियार जैसे दिग्गज नेता आरोपी हैं।

आज, 30 सितंबर ही उनके कार्यकाल का अंतिम दिन

इन दिग्गजों को बाबरी बाबरी विध्वंस मामले में क्या सजा मिलेगी या फिर ये सभी आरोपों से बरी होंगे? इसपर सीबीआई के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव फैसला सुनाएंगे। 30 सितंबर ही उनके कार्यकाल का अंतिम दिन भी है। फैसला सुनाने के साथ ही शाम 5 बजे सीबीआई कोर्ट के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव रिटायर हो जाएंगे।

ये भी देखें: अपराध के आंकड़ों ने खोली यूपी सरकार की पोल- कांग्रेस

1 साल का कार्यकाल विस्तार भी मिल चुका

गौरतलब है कि सीबीआई की अदालत के स्पेशल जज सुरेंद्र कुमार यादव को 1 साल का कार्यकाल विस्तार मिला था। बाबरी विध्वंस केस की सुनवाई को देखते हुए ही सुरेंद्र कुमार यादव को यह सेवा विस्तार दिया गया था। सुरेंद्र कुमार यादव फैजाबाद से बेहद करीब से जुड़े रहे। उनकी पहली तैनाती फैजाबाद जिले में ही हुई थी, जिसका नाम अब अयोध्या हो चुका है।

ये भी देखें: बारिश होगी झमाझम: इन इलाकों में जल्द सर्दियों का आगाज, मौसम बेहद सुहावना

पहला प्रमोशन भी फैजाबाद में ही मिला

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत के जज सुरेंद्र कुमार यादव को एडीजे के तौर पर पहला प्रमोशन भी फैजाबाद में ही मिला था। सुरेंद्र कुमार यादव को 5 साल पहले बाबरी विध्वंस केस में स्पेशल जज नियुक्त किया गया था।

Newstrack

Newstrack

Next Story