×

लखनऊ वालों के लिए बुरी खबर: अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, जाने क्यों

कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है

Aradhya Tripathi
Published on: 5 March 2020 10:57 AM GMT
लखनऊ वालों के लिए बुरी खबर: अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, जाने क्यों
X

लखनऊ: कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस खतरनाक वायरस का प्रकोप भारत में भी आ गया है। जिससे बचने के लिए कई उपाए अपनाए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लखनऊ के जिला अधिकारी ने इसकी घोषणा की है। DM ने कहा कि मीट के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

गौशालों में भी फागिंग का आदेश

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहा कि मीट से कोरोना वायरस न फैले इसलिए खुले में मीट, सेमी कूक्ड मीट और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट को साफ-सफाई और हाइजिन का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गौशालाओं में फागिंग का आदेश दिया गया है। एयरपोर्ट समेत अस्पतालों में स्कैनिंग और मॉनीटर शुरू कर दिया गया है। कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर रोज कोई न कोई प्रयास किया जा रहा है। जिससे वायरस का प्रकोप थम पाए।

हेल्पलाइन नंबर जारी

ये भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर ने साली के साथ किया घिनौना काम, अब जाएंगे जेल!

डीएम लखनऊ ने आदेश में आगे कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों और सैलानियों की स्कैनिंग और मॉनिटर की जा रही है। अगर किसी यात्री में लक्षण मिलता है तो उसे तुरंत आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। ये 0522-2622080 और मोबाइल नंबर 7839700132 है। इस पर तत्काल मदद मिलेगी।

जानकारी हो कि कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। जो अब दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 30 के आसपास जा पहुंची है। आगरा में भी छह लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- इस साइकिल की खासियत जानकर दंग हो जाएंगे आप, इतनी है कीमत

इसे फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे निपटने के लिए राज्यों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story