×

Bakrid 2023: सादगी और खुशियों के साथ बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न, अमन-चैन की दुआएं, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Bakrid 2023: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार गुरूवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया। अलग-अलग जिलों में मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। कुर्बानी का रिवाज पूरा किया गया। अमन-चैन की कामना की गई और हर तरफ त्योहार की खुशियों में लोग डूबे नजर आए। लोग एक-दूसरे के घरों पर गए और बकरीद की मुबारकबाद दी।

By
Published on: 29 Jun 2023 4:41 PM GMT
Bakrid 2023: सादगी और खुशियों के साथ बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न, अमन-चैन की दुआएं, प्रशासन ने ली राहत की सांस
X
सादगी और खुशियों के साथ बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न: Photo- Social Media

Bakrid 2023: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार गुरूवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया। अलग-अलग जिलों में मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। कुर्बानी का रिवाज पूरा किया गया। अमन-चैन की कामना की गई और हर तरफ त्योहार की खुशियों में लोग डूबे नजर आए। लोग एक-दूसरे के घरों पर गए और बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बिरयानी और सिंवइयों के जायके का लोग लुत्फ उठाते नजर आए। उधर, अलग-अलग जनपदों में भारी पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अमला नमाज के दौरान सड़कों पर डटा रहा। कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

राम की नगरी अयोध्या में बकरीद का उत्साह

Ayodhya News: (Nath Baksh Singh): अयोध्या की सिविल लाइन ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अता की गई। यहां नमाजियों की भारी भीड़ की वजह से दो बार में नमाज अता कराई गई। पहले लोगों ने नमाज पढ़ी और उनके बाहर आने पर दूसरे लोगों को नमाज के लिए भेजा जाता रहा। इस दौरान एसएसपी राजकरण नैयर वहां खुद संभाली सुरक्षा की कमान संभाले नजर आए। यहां पेश इमाम मौलाना शमशुल कमर कादरी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर आईजी प्रवीण कुमार व डीएम नीतिश कुमार भी जायजा लेने आए। इसी तरीके से पूरे जनपद में ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक पुलिस की कड़ी व्यवस्था के बीच लोगों ने नमाज पढ़कर मुल्क में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। शांतिपूर्ण माहौल में पूरे जनपद में बकरीद का त्यौहार सभी संप्रदाय के लोगों ने मिलकर मनाया। गंगा-जमुनी तहजीब की तरह लोग एक-दूसरे के घरों में गए और खुशियां बांटीं।

श्रावस्ती में सौहार्द के साथ मना कुर्बानी का पर्व, लोगों ने दी मुबारकबाद

Shravasti News: (Radheshayam Mishra): जिले में कुर्बानी के पर्व बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को ’ईद-उल-अजहा’ और ’ईद ए कुर्बां’ के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम धर्म के लोगों ने ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह पहुंचकर अकीकत के साथ नमाज अदा की और मानवता तथा देश सलामती के लिए दुआ मांगी। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह भारी पुलिस बल के साथ शांति व्यवस्था के लिए जनपद के गुलरा सिरसिया स्थित ईदगाह पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। सुबह पहले मुस्लिम धर्म के लोगों ने नमाज पढ़ी और उसके बाद बकरे की कुर्बानी दी। श्रावस्ती में नासिरगंज, जमुनहा, भंगहा, गिलौला की ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भी पुलिस फोर्स तैनात रही।

Next Story