Balrampur News: सीएम योगी ने देवी पाटन मंदिर में की पूजा अर्चना, गायों को खिलाया गुड़

Balrampur News: सीएम योगी ने देवीपाटन में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां मां से सुखी-स्वस्थ प्रदेश की कामना की।

Jugul Kishor
Published on: 20 Jun 2023 7:30 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2023 8:39 AM GMT)
Balrampur News: सीएम योगी ने देवी पाटन मंदिर में की पूजा अर्चना, गायों को खिलाया गुड़
X
सीएम योगी आदित्यनाथ ( सोशल मीडिया)

Balrampur News: बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या तड़के ही शुरू हो गई। सीएम योगी ने देवीपाटन में मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने यहां मां से सुखी-स्वस्थ प्रदेश की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सीएम ने महंत अवेद्यनाथ समेत अनेक संतों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर माथा टेका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौशाला भी गए। यहां पर उन्होंने गायों व बछड़ों को गुड़, चना खिलाया। गोप्रेम व गोसेवा के लिए विख्यात गोरक्षपीठाधीश्वर की एक आवाज पर गोशाला की गाय-बछड़े दौड़ते चले आए। इस दौरान मंदिर के महंत भी मौजूद रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के बाद अम्बेडकर नगर पहुंचे। अम्बेडकर नगर को सीएम योगी कई करोड़ो की सौगात दी। योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर अम्बेडकरनगर को विकास का तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा की भारत का तेजी से विकास हो रहा है। भारत पहले से बदल चुका है। आज भारत के बारे में दुनिया की राय बदल चुकी है। भारत को दुनिया सम्मान की निगाहों से देखती है। दुनिया के अंदर जहां-कहीं भी संकट आता है भारत को लोग आशा भरी निगाहों से लोग देखकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संकटमोचन के रूप में देखते हैं। यह हर भारतवासी के लिए गौरव के क्षण होते हैं।

सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कश्मीर में उपद्रव नहीं, अब पाक अधिकृत कश्मीर में मांग होती है कि हमें भी भारत का हिस्सा बनाइए, हम भी भारत के साथ शामिल होना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जनवरी 2024 में प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे, यह हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण होगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story