×

Balrampur News: इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, 42 गांवों में चलाया गया कवच अभियान, घुसपैठियों पर रखी जाएगी नजर

Balrampur News: बलरामपुर में त्यौहारों पर कोई गड़बड़ी न फैले, इसके मद्देनजर इंडो-नेपाल की खुली हुई सीमा पर पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे साढ़े तीन दर्जन गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आपरेशन कवच अभियान चलाया है।

Sanskar Yadav
Published on: 28 July 2023 3:25 PM GMT
Balrampur News: इंडो-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, 42 गांवों में चलाया गया कवच अभियान, घुसपैठियों पर रखी जाएगी नजर
X

Balrampur News: बलरामपुर में त्यौहारों पर कोई गड़बड़ी न फैले, इसके मद्देनजर इंडो-नेपाल की खुली हुई सीमा पर पुलिस ने नेपाल सीमा से सटे साढ़े तीन दर्जन गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आपरेशन कवच अभियान चलाया है। सीमा की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही है। 35 बिंदुओं पर आधारित कवच अभियान सीमा की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

एकीकृत सुरक्षा सर्वे टीम बनाई गई

इंडो-नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र अंतर्गत सीमा से सटे जिले के 42 गांव की प्राथमिक सूचनाओं का संकलन, भौगोलिक स्थिति जनसंख्या, मानव तस्करी, मादक पदार्थो की तस्करी, वन्य जीवों के अंगां को तस्करी, सुरक्षा संबंधी चुनौतियां के प्रति गांव में निवास कर रहे व्यक्तियों की जानकारी के लिए एकीकृत सिक्योरिटी सर्वे टीम बनाई गई है। इस अभियान को धार देने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेपाल सीमा से सटे इलाकों में राष्ट्र विरोधी तत्वों, वनों की अवैध कटान, वन जीवों का शिकार, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद भी ली जा रही है।

गांवों में पहुंचकर ग्राम प्रधानों से ली जा रही जानकारी

एसपी केशव कुमार ने बताया कि एकीकृत समन्वित बॉर्डर सिक्योरिटी सर्वे टीम को विशेषकृत कार्य संपादित करने के अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी एएचटीयू मय टीम, पुलिस टीम, थाने के हल्का प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी, महिला बीट पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के स्थानीय अभिसूचना इकाई के कर्मी की संयुक्त टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें सीमा से सटे 42 गांवों में पहुंचकर ग्राम प्रधान, चौकीदार तथा गांव के सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ पंचायत भवन में बैठक कर गांव की मूलभूत सूचनाओं को प्राप्त कर संकलित किया जा रहा है।

नेपाल सीमा से सटे गांवों में चौपाल का आयोजन हो रहा

एसपी ने बताया कि सर्वे टीम द्वारा ग्राम प्रधान व चौकीदार के साथ संपूर्ण गांव का भ्रमण तथा धार्मिक स्थलों का भौतिक सत्यापन कर समस्त छोटे-बड़े मार्गो का भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेपाल से आने जाने वाले जंगल एवम अन्य रास्तों पगडंडियों की जानकारी करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। नेपाल सीमा से सटे गांवों में चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्याओ पर चर्चा कर उनके निस्तारण तथा शासन द्वारा चलाये जा रहे हैं। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में अपराधी किस्म के अराजकतत्वों की गतिविधियों के बारे में जानकारी, मानव तस्करी, स्वापक औषधि, मादक पदार्थों की तस्करी वन्यजीवों की तस्करी व वन कटान आदि की रोकथाम के लिए इन 42 गांवों में टीम बना कर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन के नंबरों के के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस कवच अभियान से नेपाल सीमा से सटे 42 गांवों की संपूर्ण जानकारी पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को मिल सकेगी। आने वाले वर्षों में इसका फायदा पुलिस प्रशासन को मिल सकेगा। कवच अभियान भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा के लिए वरदान साबित होगा। बता दें कि इंडो-नेपाल बार्डर पर बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद के कई गांव ऐसे हैं, जिनके गांव तो एक है और राष्ट्र दो हैं।

Sanskar Yadav

Sanskar Yadav

Next Story