×

मंत्री ने लिया बाढ़ की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

अपने दौरे के दौरान जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से जुड़ी तैयारियों को और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

Aradhya Tripathi
Published on: 23 Jun 2020 6:41 PM GMT
मंत्री ने लिया बाढ़ की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
X

बाराबंकी: जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह बाराबंकी जिले में बाढ़ से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान बात करते हुए मंत्री ने कहा कि कोरोना के चलते काम में कुछ देरी हुई है। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से जुड़ी तैयारियों को और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अधिकारियों की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री ने लिया बाढ़ से जुड़ी तैयारियों का जायजा

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आज बाराबंकी में बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के दौरे पर आए। उन्होंने तहसील सिरौली गौसपुर क्षेत्र में घाघरा नदी के किनारे स्थित गांव टेपरा और इटउआ गांव और आसपास के इलाके में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को बाढ़ से जुड़ी तैयारियों को और तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- नोएडा प्राधिकरण में CBI का छापा: अधिकारियों के साइन की हो रही जांच, ये है वजह

दौरे के दौरान जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह में कहा कि बाढ़ और सिंचाई विभाग के अधिकारी घाघरा के किनारे तैयारियों में जुटे हैं। यह इलाका डेंजर जोन में आता है इसलिए यहां अधिकारी विशेष निगरानी के साथ काम कर रहे हैं। नदी की कटान से लोगों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

बाढ़ से सभी को सुरक्षित रखना हमारा पहला लक्ष्य- डॉ. महेंद्र सिंह

मंत्री में कहा कि यह काम तीन महीने पहले ही पूरा होना था, लेकिन कोरोना आने के चलते तैयारियां पिछड़ गईं। फिर भी हमारी कोशिश है कि प्रोजेक्ट से जुड़े सारे काम जल्द से जल्द पूरे हों।

ये भी पढ़ें- भारतीय सैनिकों की मौत का जिम्मेदार ये चीनी कमांडर, ऐसे रची हमले की साजिश

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता है कि बाढ़ से किसी भी तरह यहां की जमीन, धनहानि और जनहानि न हो। उसके लिए हमारे अधिकारी 24 घंटे काम में लगे हैं। मंत्री ने कहा कि बाढ़ से सभी को सुरक्षित रखना ही हमारा पहला लक्ष्य है।

रिपोर्ट- सरफ़राज़ वारसी

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story