×

Barabanki News: सावधान यूपी वालों! खतरे के निशान के ऊपर पहुंची सरयू, हर घंटे बढ़ रहा इतना जलस्तर

Flood Alert In Barabanki: नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचाने के बाद ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नदी के तलहटी में बसे गांव के लोगों को अलर्ट किया है और निगरानी के लिए राजस्व टीमें लगाई गई हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 7 Aug 2023 2:26 PM GMT
Barabanki News: सावधान यूपी वालों! खतरे के निशान के ऊपर पहुंची सरयू, हर घंटे बढ़ रहा इतना जलस्तर
X
Flood Alert In Barabanki (Photo - Social Media)

Barabanki News: नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश के चलते बाराबंकी (Flood Alert In Barabanki) से होकर गुजरी सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। नदी का जलस्तर प्रति घंटे दो सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा है।

कई गांवों में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

नदी का जलस्तर बढ़ने से रामसनेहीघाट, रामनगर और सिरौली गौसपुर तहसील के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचाने के बाद ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नदी के तलहटी में बसे गांव के लोगों को अलर्ट किया है और निगरानी के लिए राजस्व टीमें लगाई गई हैं।

खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर बह रही सरयू

बाराबंकी जिले में एक माह से घट-बढ़ रही सरयू नदी के जलस्तर ने रविवार को खतरे के निशान को पार कर दिया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद सैकड़ों बीघा धान व गन्ने की फसल तबाह हो गई है। नदी किनारे के खेतों में पानी भर चुका है। आसपास के गांवों में पानी घुसने वाला है, नदी किनारे बसे गांव खाली भी कराए जा रहे हैं। सरयू की बाढ़ से रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट के करीब 100 से अधिक गांव प्रभावित होते हैं। शनिवार की रात नेपाल के बैराजों से दो लाख 72 हजार क्यूसेक छोड़े जाने व बरसात होने से नदी खतरे का निशान 106.070 सेमी. पार करते हुए 106.196 सेमी. पर पहुंच गई है। नदी में बाढ़ से कई गांवों की सैकड़ों बीघा गन्ने व धान की फसल नदी में समां गई है।

प्रशासन ने दी ये जानकारी

बाराबंकी एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि आज सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। बाहर से बचाव को लेकर तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार व अन्य कर्मचारी सक्रिय हैं। बाढ़ चौकियां, राहत शिविर, कंट्रोल रूम सब सक्रिय है। नाव-नाविक गोताखोरों की व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी स्थिति से हम लोग निपटने के लिए तैयार हैं।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story