×

Barabanki News: बाराबंकी में ट्रैक्टर से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Barabanki News: बाराबंकी जिले में शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। बाराबंकी में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते रास्ता खराब था, जिससे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की गाड़ी आगे नहीं जा पाई।

Sarfaraz Warsi
Published on: 16 July 2023 5:20 AM GMT
Barabanki News: बाराबंकी में ट्रैक्टर से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
X
Inspection of Flood Affected Areas by Jal Shakti Minnister Swatantra Dev Singh, Barabanki

Barabanki News: बाराबंकी जिले में शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने सूबे के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। बाराबंकी में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते रास्ता खराब था, जिससे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की गाड़ी आगे नहीं जा पाई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करना था, जिसके चलते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ट्रैक्टर पर सवार हो गए।

ट्रैक्टर पर सवार होकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रामनगर क्षेत्र में पहुंचे। यहां बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने बाढ़ से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बता दें कि बाराबंकी जनपद में सरयू नदी की तलहटी में बसे तीन तहसील क्षेत्र के कई गांव इस समय बाढ़ की चपेट में है। शनिवार को इन बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाराबंकी पहुंचे। जब वह रामनगर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करने जा रहे थे, उस दौरान उनकी गाड़ी बारिश से खराब हुए गांव के कच्चे रास्तों में फंस गई।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करना था जिसके चलते मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक ट्रैक्टर पर सवार हो गए। उनके साथ बाराबंकी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश और रामनगर से पूर्व विधायक शरद अवस्थी भी ट्रैक्टर पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। यहां पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के सभी उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story