×

Barabanki News: बाराबंकी में वोट की चोट, नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए 8 के बीच होगा घमासान,

UP Nikay Chunav 2023: चुनाव में शांति व सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में 16 केंद्र अति संवेदनशील व 20 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं।

By
Published on: 11 May 2023 8:32 AM GMT
Barabanki News: बाराबंकी में वोट की चोट, नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए 8 के बीच होगा घमासान,
X
UP Nikay Chunav 2023

UP Nagar Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान आज शुरू हो गए हैं बाराबंकी जिले में अध्यक्ष पद के लिए लोगों ने मतदान शुरू कर दिया है मतदाताओं की लंबी लंबी लाइन देखने को मिली है सुबह सात से छह बजे तक मतदान होगा। जिले में 14 नगर निकाय हैं, जिनमें अध्यक्ष के 14 पद हैं। जिले की एक नगर पालिका के लिये 8 और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर 113 यानी कुल 121 प्रत्याशियों के बीच कल मतदान होगा। वहीं सभासद के 204 पदों पर 1065 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। चुनाव में शांति व सुरक्षा के लिए अन्य जिलों से भी फोर्स बुलाई गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में 16 केंद्र अति संवेदनशील व 20 केंद्र संवेदनशील माने गए हैं। इन केंद्रों पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी रहेगी। बीएसएफ के जवान भी डीएम एसपी एएसपी के साथ चुनाव क्षेत्र में भ्रमण शील रहेंगे। प्रत्येक थाने पर दो क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) थाना मोबाइल दो रिजर्व फोर्स व एक अतिरिक्त रिजर्व फोर्स रहेगी। प्रत्येक टीम को वायरलेस दिया गया है।

नगर निकाय चुनाव में बाराबंकी की फाइनल लिस्ट-

जिले में कुल मतदाता- 4,09,483

महिला मतदाता- 1,96,924

पुरुष मतदाता- 2,12,559

जिले में कुल पोलिंग स्टेशन- 447

जिले में कुल पोलिंग सेंटर- 160

जिले में कुल नगर पालिका- 01

जिले में कुल नगर पंचायत- 13

नगर पालिका- 01

1- नगर पालिका नवाबगंज के प्रत्याशी

भाजपा- शशि श्रीवास्तव

सपा- शीला सिंह

बसपा- श्वेता वर्मा

कांग्रेस- सुमन कांति सिंह

एआईएमआईएम- रेशमा परवीन

आप- सृष्टि नैंसी लाल

निर्दलीय- रजनी देवी, रुबीना सुल्ताना

कुल मतदाता- 1,68,870

महिला मतदाता- 79,982

पुरुष मतदाता- 88,888

वार्ड- 29

पोलिंग पार्टियों की संख्या-161

अध्यक्ष प्रत्याशी- 8

सभासद प्रत्याशी- 186

2023 आरक्षण- महिला

2017 के विजेता- शशि श्रीवास्तव (भाजपा)

नगर पंचायत- 13

1- नगर पंचायत सिद्धौर के प्रत्याशी

भाजपा- रमंता

सपा- परमिला

निर्दलीय- रानी, रामलली, सियारानी

कुल मतदाता- 11,118

महिला मतदाता- 5,489

पुरुष मतदाता- 5,629

वार्ड- 11

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 12

अध्यक्ष प्रत्याशी- 5

सभासद प्रत्याशी- 47

2023 आरक्षण- अनुसूचित जाति महिला

2017 के विजेता- प्रेमवती (कांग्रेस)

2- नगर पंचायत दरियाबाद के प्रत्याशी

भाजपा- संजू जायसवाल

निर्दलीय- आमिना बानो, नूरजहां, रुकसाना बानो, सईदा खातून और सबीना।

कुल मतदाता- 15,547

महिला मतदाता- 7,407

पुरुष मतदाता- 8,140

वार्ड- 13

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 21

अध्यक्ष प्रत्याशी- 6

सभासद प्रत्याशी- 46

2023 आरक्षण- महिला

2017 के विजेता- नूर आलम (निर्दलीय)

3- नगर पंचायत सुबेहा के प्रत्याशी

भाजपा- मनीराम

सपा- देवीदीन

बसपा- रामलखन

निर्दलीय- दयाशंकर, सुमिरता, अर्जुन, प्रेम कुमारी, सेमा, संतोष सिंह।

कुल मतदाता- 16,873

महिला मतदाता- 8,331

पुरुष मतदाता - 8,542

वार्ड- 14

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 21

अध्यक्ष प्रत्याशी- 9

सभासद प्रत्याशी- 78

2023 आरक्षण- अनुसूचित जाति

2017 के विजेता- शाहनाज (सपा)

4- नगर पंचायत हैदरगढ़ के प्रत्याशी

भाजपा- पूजा दीक्षित

सपा- मोहम्मद अय्यूब

निर्दलीय- अखिलेश, आलोक तिवारी, जलील, पंकज, पप्पू, भानुप्रताप पाठक, मीना, रामबरन, रमेश चंद्र पाठक, शफीक।

कुल मतदाता- 17,051

महिला मतदाता- 8,146

पुरुष मतदाता- 8,905

वार्ड- 12

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 23

अध्यक्ष प्रत्याशी- 12

सभासद प्रत्याशी- 62

2023 आरक्षण- अनारक्षित

2017 के विजेता- पूजा दीक्षित (भाजपा)

5- नगर पंचायत टिकैतनगर के प्रत्याशी

भाजपा- जगदीश प्रसाद गुप्ता

सपा- मुन्ना

निर्दलीय- अजय, रवि, राजू, सियाराम सोनी, हुसनैन

कुल मतदाता- 7,304

महिला मतदाता- 3,565

पुरुष मतदाता- 3,739

वार्ड- 10

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 10

अध्यक्ष प्रत्याशी- 7

सभासद प्रत्याशी- 45

2023 आरक्षण- अनारक्षित

2017 के विजेता- जगदीश प्रसाद गुप्ता (भाजपा)

6- नगर पंचायत बंकी के प्रत्याशी

भाजपा- शैल कुमारी मौर्या

बसपा- किरन

निर्दलीय- अर्चना, अंजुला अवस्थी, इरफाना खातून, जरीना खातून, नुसरत जहां, मीरा सिंह, ममता सिंह, महशर जहां, रिंकी सिंह, हुमेरा खातून।

कुल मतदाता- 24,042

महिला मतदाता- 11,507

पुरुष मतदाता- 12,535

वार्ड- 13

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 25

अध्यक्ष प्रत्याशी- 12

सभासद प्रत्याशी- 69

2023 आरक्षण- महिला

2017 के विजेता- स्व. अंशू सिंह (भाजपा)

2019 उपचुनाव के विजेता- इमरान (निर्दलीय)

7- नगर पंचायत सतरिख के प्रत्याशी

भाजपा- जयप्रकाश

सपा- रेहान कामिल

निर्दलीय- अब्दुल आदिल, आलोक कुमार श्रीवास्तव, राना खान, रामनरेश।

कुल मतदाता- 11,214

महिला मतदाता- 5,604

पुरुष मतदाता- 5,610

वार्ड- 11

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 13

अध्यक्ष प्रत्याशी- 6

सभासद प्रत्याशी- 47

2023 आरक्षण- अनारक्षित

2017 के विजेता- रेहान कामिल (निर्दलीय)

8- नगर पंचायत फतेहपुर के प्रत्याशी

भाजपा- महंत हेमंत दास उर्फ हेमंत कुमार

सपा- इरशाद अहमद

बसपा- मोहम्मद इकबाल

निर्दलीय- अब्दुल कदीर, एकराम आलम, नसीम अहमद, मदन गोपाल, शहीद, हाशिम, रवींद्र कुमार, शीला देवी उर्फ सोना देवी।

कुल मतदाता- 44,190

महिला मतदाता- 21,201

पुरुष मतदाता- 22,989

वार्ड- 19

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 51

अध्यक्ष प्रत्याशी- 11

सभासद प्रत्याशी- 103

2023 आरक्षण- पिछड़ा वर्ग

2017 के विजेता- निगहत फातिमा (निर्दलीय)

9- नगर पंचायत रामसनेहीघाट के प्रत्याशी

भाजपा- कुसुमलता वर्मा

सपा- विनोद कुमार

बसपा- रीता देवी

कांग्रेस- रामप्रसाद

आजाद समाज पार्टी- जमीना बानो

निर्दलीय- अजीत सिंह वर्मा, अनीता यादव, अनूप कुमार, गजेंद्र नाथ पाठक, ज्ञान प्रकाश, दुर्गेश कुमार यादव, नवीन कुमार, प्रतिमा सिंह, मनोज कुमार वर्मा, राकेश चंद्र वर्मा, विनोद कुमार वर्मा।

कुल मतदाता- 15,541

महिला मतदाता- 7,402

पुरुष मतदाता- 8,139

वार्ड- 14

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 18

अध्यक्ष प्रत्याशी- 16

सभासद प्रत्याशी- 94

2023 आरक्षण- अनारक्षित

2017 के विजेता- नवनिर्मित

10- नगर पंचायत रामनगर के प्रत्याशी

भाजपा- बद्री विशाल त्रिपाठी

सपा- महमूद आलम

बसपा- सत्यदेव शुक्ला

निर्दलीय- रामशरण पाठक, दयाशंकर तिवारी, विजय कुमार।

कुल मतदाता- 14,316

महिला मतदाता- 7,044

पुरुष मतदाता- 7,272

वार्ड- 14

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 17

अध्यक्ष प्रत्याशी- 6

सभासद प्रत्याशी- 73

2023 आरक्षण- अनारक्षित

2017 के विजेता- बद्री विशाल त्रिपाठी (भाजपा)

11- नगर पंचायत बेलहरा के प्रत्याशी

भाजपा- कमला देवी

सपा- शबाना खातून

कांग्रेस- शमीम बानो

बसपा- निगहत मलिक

आप- पम्मी

निर्दलीय- अशमा खातून, कमरजहां।

कुल मतदाता- 15,505

महिला मतदाता- 7,366

पुरुष मतदाता- 8,139

वार्ड- 15

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 20

अध्यक्ष प्रत्याशी- 7

सभासद प्रत्याशी- 82

2023 आरक्षण- महिला

2017 के विजेता- कुरेशा बेगम (सपा)

12- नगर पंचायत देवा के प्रत्याशी

भाजपा- त्रिवेणी प्रसाद

आप- मनोज कुमार मौर्या

निर्दलीय- इसमाइल, जाहिद, रईस अहमद, शहजादे आलम, साहबे आलम पुत्र इब्राहिम, साहेब आलम पुत्र बाबा इमाम अली, मो. हारून।

कुल मतदाता- 13,444

महिला मतदाता- 6,614

पुरुष मतदाता- 6,830

वार्ड- 12

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 17

अध्यक्ष प्रत्याशी- 9

सभासद प्रत्याशी- 46

2023 आरक्षण- पिछड़ा वर्ग

2017 के विजेता- साहबे आलम (निर्दलीय)

13- नगर पंचायत जैदपुर के प्रत्याशी

भाजपा- रुकैया बानो

बसपा- खुशबू

निर्दलीय- चांदबीबी, तनवीर जेहरा, नीलोफर, सबीहा बानो, परवीन बानो।

कुल मतदाता- 34,468

महिला मतदाता- 17,266

पुरुष मतदाता- 17,202

वार्ड- 17

पोलिंग पार्टियों की संख्या- 38

अध्यक्ष प्रत्याशी- 7

सभासद प्रत्याशी- 69

2023 आरक्षण- अनारक्षित

2017 के विजेता- चांदबीबी (निर्दलीय)

Next Story