×

Basti News: टिकट न मिलने पर सपा में बवाल, नाराज सपाइयों ने पार्टी छोड़ी

Basti News: निकाय चुनाव 2023 में इस बार जो दल बदल कर सपा में आ रहे हैं उनको टिकट दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इससे अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Amril Lal
Published on: 22 April 2023 3:18 PM GMT
Basti News: टिकट न मिलने पर सपा में बवाल, नाराज सपाइयों ने पार्टी छोड़ी
X
Basti SP Workers (photo: social media )

Basti News: बस्ती में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में सपा का टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया। वहीं हरैया नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता उर्फ रज्जू ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया। वहीं लगातार तीन बार हरैया नगर पंचायत से सपा के टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष थे। उन्होंने बताया की हम लगभग 30 वर्षों से सपा में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम किया। लगातार तीन बार सपा के टिकट पर हम हरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े और तीनों बार हम चुनाव जीते।

निकाय चुनाव 2023 में इस बार जो दल बदल कर सपा में आ रहे हैं उनको टिकट दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि इससे अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं बस्ती जिले में लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश सिन्हा टिकट मांग रहे थे। लेकिन सपा का टिकट न मिलने पर नाराज होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। अपने दो दर्जन साथियों के साथ कप्तानगंज नगर पंचायत से विनोद चौधरी नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष पद का समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे थे। लेकिन ये भी टिकट ना मिलने से नाराज होकर अपने सहयोगियों के साथ समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिए हैं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विद्या यादव समाजवादी पार्टी से टिकट मांग रहे थे लेकिन टिकट ना मिलने से अपने साथियों के साथ इन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं।

वहीं बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ताओं को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। कहीं न कहीं इस बार नगर पालिका बस्ती और नगर पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में बिखराव देखा जा रहा है। आपसी टिकट बंटवारे को लेकर कहीं न कहीं टिकट बंटवारे बांटने वाले शीर्ष नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं कि टिकट बंटवारा सही ढंग से नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं दिया गया, इससे समाजवादी पार्टी को आने वाले चुनाव में भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। वहीं इस संबंध में बस्ती सदर विधायक व समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल अपना नहीं उठाया।

नेहा वर्मा बस्ती अध्यक्ष पद से उम्मीदवार

फिलहाल समाजवादी पार्टी द्वारा बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के पूर्व जिला अधक्ष अंकुर वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा को नगर पालिका बस्ती अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं हरैया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने नया चेहरा उतारा है कौशलेंद्र उर्फ राजू सिंह को। कौशलेंद्र उर्फ राजू सिंह के पिता भाजपा के टिकट पर दो बार विधायकी की चुनाव लड़ चुके हैं। वही नगर पंचायत कप्तानगंज से चंद्र प्रकाश चौधरी को सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। बभनान नगर पंचायत से सपा ने कांग्रेस छोड़कर आए शहीद अहमद को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है।

Amril Lal

Amril Lal

Next Story