×

बस्ती: DM और SP ने जिला जेल का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल और बस्ती पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने संयुक्त रुप से जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में नहीं मिला अवैध सामान।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 1:54 PM GMT
बस्ती: DM और SP ने जिला जेल का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
X
बस्ती: DM और SP ने जिला जेल का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

बस्ती: पंचायत चुनाव को देखते हुए जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल और बस्ती पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने संयुक्त रुप से जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल में नहीं मिला अवैध सामान। पंचायत चुनाव को देखते जेल पर जिला प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल ने जेल अधीक्षक बस्ती को निर्देश दिया कि कोई covid-19 का सख्ती से पालन किया जाए वहीं जेल अधीक्षक ने बताया कि बस्ती जिले में जेल के अंदर कोई कोविट नाइन का मरीज नहीं है।

ये भी पढ़ें: एटा: पुलिसकर्मी ही निकले शराब माफिया, प्रशासन ने की कड़ी कार्रवाई

कोई विवादित वस्तु नहीं मिली

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि जेल में चेकिंग के दौरान कोई विवादित वस्तु नहीं मिली है। जिला अधिकारी बस्ती सौम्या अग्रवाल ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जेल में बंद कैदियों द्वारा बाहर किसी प्रकार की गतिविधि संपादित न की जाए।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/vijual-2-.mp4"][/video]

जिससे जिला प्रशासन सकुशल सुरक्षित पंचायत चुनाव करा सके। साथ ही जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 के बढ़ते हुए केसेज को देखकर पूर्व की भांति प्रोटोकॉल का लागू किया जाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जेल में बंद अपराधियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शिता पूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/vijual-3-.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें: एटा: प्रशासन की कार्रवाई, तीन क्लीनिक सील, बिना डिग्री इलाज कर रहे थे डॉक्टर

वरिष्ठ जेल अधीक्षक संतराम यादव ने बताया कि जिला जेल में नए आने वाले कैदियों की कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। इस दौरान उन्हें अलग बैरक में रखा जाएगा। निगेटिव पाए जाने पर उन्हें निर्धारित बैरक में रखा जाएगा। कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें एल-1 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद भी उपस्थित रहे।

[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/vijual-4.mp4"][/video]

रिपोर्ट: अमृत लाल

Newstrack

Newstrack

Next Story