×

Basti News: दर्दनाक! इस खबर को पढ़कर आप रोक नहीं पाएंगे अपने आंसू

Basti News: अगर भावुक हैं तो ये खबर आपको द्रवित कर सकती है। मतलब आखों में आसू ला सकती है। खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है।

Hariom Dwivedi
Published on: 29 May 2023 5:06 PM GMT (Updated on: 29 May 2023 5:21 PM GMT)
Basti News: दर्दनाक! इस खबर को पढ़कर आप रोक नहीं पाएंगे अपने आंसू
X
बस्ती में बाइक और बोलेरो के बीच टक्कर (साभार- सोशल मीडिया)

Basti News: खबर इसीलिए बनाते हैं कि आप इसे पढ़ें, लेकिन आप यह खबर पढ़ना शुरू करें, इससे पहले हम सचेत कर रहे हैं। अगर भावुक हैं तो ये खबर आपको द्रवित कर सकती है। मतलब आखों में आसू ला सकती है। खबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की है। रविवार का दिन था। सुबह के आठ बज रहे थे। धूप-छांव के चलते मौसम सुहाना था। दिनेश रिश्तेदारी में आया था। उसने सोचा कि मौसम अच्छा है चलो पास में घूमकर आते हैं। झट से बाइक निकाली और चार साल के बेटे कार्तिक को आगे बिठाया और एक रिश्तेदार अरविंद के साथ चल दिया सैर-सपाटे पर।

बस्ती जिले के कप्तानगंज-दुबौलिया मार्ग पर तीनों मस्ती में हंसते-खिलखिलाते जा रहे थे। सड़क किनारे पेड़ों के झुरमुट और बादलों की ओट से मानो सूरज भी उन्हें छिप-छिपकर निहार रहा था। अचानक न जानें कहां से एक बोलेरो बाइक के सामने आ गई। वह जब तक कुछ समझ पाते दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर बैठे दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे, लेकिन मासूम बाइक में फंसा रह गया। बाइक बोलेरों में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। सड़क पर घिसटने से उसमें उठी चिनगारी ने आग का रूप ले लिया। धधकती आग में वह मासूम जिंदा जलने लगा। आसपास के लोग जब तक उसे बचाते, काफी देर हो चुकी थी। गोरा-चिट्ठा कार्तिक जलकर काला हो चुका था। बच्चे की ऐसी मौत देखकर लोगों का कलेजा हलक और आखों में आंसू आ गये।

नम हो गईं लोगों की आंखें

मासूम कार्तिक की जलकर मौत हो गई। थोड़ी ही दूर पर उसका पिता दिनेश बेसुध पड़ा था। उसे भान ही नहीं था कि जिसे वह सैर कराने लाया था, वह ऐसी यात्रा पर चला गया था जहां से कभी वापस नहीं आएगा। उसे होश भी नहीं था कि उसका लख्त-ए-जिगर उससे हमेशा के लिए दूर चला गया है। पास में ही बाइक चल रहे युवक अरविंद की लाश पड़ी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गंभीर रूप से घायल दिनेश को अस्पताल में पहुंचाया। इस हादसे के बारे में जिसने भी सुना उसकी आखें नम हो गईं। खबर जब परिजनों को मिली तो सबका रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम की मां तो अपनी सुध-बुध ही खो बैठी थी।

रिश्तेदारी में आये थे ये लोग

बस्ती जिले में कप्तानगंज-दुबौलिया मार्ग पर बाइक और बोलेरो का जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे अरविंद और चार साल के कार्तिक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रखिया गांव निवासी दिनेश कुमार हरैया थाना क्षेत्र के शेरवाडीह में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे। दिनेश बेटे कार्तिक और अरविंद के साथ घूमने निकला था। लोगों ने मासूम को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story