×

Bhadohi News: मां ने अपनी बेटी पर किया धारदार हथियार से हमला, इस वजह से रिश्तों को किया कलंकित

Bhadohi News: औराई क्षेत्र के सहसेपुर गांव में सोमवार की सुबह एक परिवार में आपसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपनी बेटी और एक भांजी पर ब्लेड से हमला कर दिया।

Umesh Singh
Published on: 31 July 2023 12:20 PM GMT
Bhadohi News: मां ने अपनी बेटी पर किया धारदार हथियार से हमला, इस वजह से रिश्तों को किया कलंकित
X

Bhadohi News: औराई क्षेत्र के सहसेपुर गांव में सोमवार की सुबह एक परिवार में आपसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपनी बेटी और एक भांजी पर ब्लेड से हमला कर दिया। गले पर किए गए हमले से दोनों बच्चियां घायल हो गईं। परिजन बच्चियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

महिला ने खुद को भी किया जख्मी

जानकारी के मुताबिक भोरा-सहसेपुर निवासी सूरज भुज और उसकी पत्नी प्रीती का पारिवारिक कलह को लेकर विवाद होता रहता है। सोमवार की सुबह भी किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और प्रीती ने आपा खोकर अपनी बेटी परी और भांजी फ्रूटी पर धारदार ब्लेड से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। प्रीती ने अपने भी हाथ ब्लेड से काट लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन तीनों को औराई में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

पति पर लगाया बेवफाई का आरोप

बच्चियों और खुद को धारदार ब्लेड से घायल करने वाली महिला प्रीती ने बताया कि उनका पति किसी दूसरे लड़की से बात करता है। पति और सास उसे मारने की साजिश करते हैं। इसी से त्रस्त होकर महिला ने बच्चियों और खुद को घायल कर लिया। जबकि महिला के पति सूरज का कहना है कि महिला आएदिन झूठे आरोप लगाती है। मां-बहन को लेकर भद्दी भाषा का प्रयोग करती है। इसलिए वो महिला से कम बोलचाल रखते हैं। जिससे उसे लगता है कि मैं किसी दूसरी लडकी से बात करता हूं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। हालांकि, अब इस मामले की जांच में पुलिस जुट चुकी है। पुलिस के जांच के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा।

Umesh Singh

Umesh Singh

Next Story