×

अयोध्या में भारत बंद: पूरे दिन रहा ऐसा माहौल, पुलिस ने ताबड़तोड़ की गिरफ्तारी

किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने गांधी पार्क व तिकोनिया पार्क में किया प्रदर्शन। गांधी पार्क का गेट खोलकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता निकले बाहर।

Newstrack
Published on: 8 Dec 2020 11:25 AM GMT
अयोध्या में भारत बंद: पूरे दिन रहा ऐसा माहौल, पुलिस ने ताबड़तोड़ की गिरफ्तारी
X
अयोध्या में भारत बंद: पूरे दिन रहा ऐसा माहौल, पुलिस ने ताबड़तोड़ की गिरफ्तारी (PC: social media)

अयोध्या: भारत बंद को लेकर जिला प्रशासन सख्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शरद शुक्ला, महानगर अध्यक्ष मेजर अकबर अली,पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता पवन पांडे भी घर में किया गया नजरबंद। सभी के आवास पर लगाई गई पुलिस। किसानों के समर्थन में आज है भारत बंद का आह्वान, किसानों द्वारा किए जाने का समर्थन स्थानीय स्तर पर गैर भाजपा संगठनों द्वारा किया गया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे इन राजनीतिक दलों के मंसूबों पर पानी फिर गया। बंद का असर फिलहाल जिले में कहीं नहीं दिखाई पड़ा लेकिन इस आंदोलन की चर्चा किसानों के बीच जरूर होती दिखाई पड़ी। वही सत्ता दल के लोग बंद का विरोध करते हुए विरोधियों की चाल बताएं।

ये भी पढ़ें:बलिया में भारत बंद का दिखा ऐसा असर, समर्थन में उतरे राष्ट्रीय संयोजक रोहित

'किसान यात्रा' में शामिल होने एवं भारत बन्द का समर्थन करने निकले युवजनसभा के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

'किसान यात्रा' में शामिल होने एवं भारत बन्द का समर्थन करने निकले युवजनसभा के अध्यक्ष जय सिंह राणा को साथियों के साथ सहादतगंज, बाईपास पर गिरफ्तार कर लिया गया। इन नेताओं ने प्रदेश की तानाशाही सरकार के आदेश पर असंवैधानिक रूप से पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना किसानों की आवाज को सत्ता के जोर पर कुचलने की पराकाष्ठा बताया है और कहां किसानों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा समाजवादियों का संघर्ष।

ayodhya-matter ayodhya-matter (PC: social media)

किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने गांधी पार्क व तिकोनिया पार्क में किया प्रदर्शन। गांधी पार्क का गेट खोलकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता निकले बाहर। महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की। बैरिकेडिंग हटाकर किसान यूनियन की महिला कार्यकर्ता सड़क पर उतरी।

कई जगहों पर सपा, कांग्रेश, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है

कई जगहों पर सपा, कांग्रेश, किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें पुलिस लाइन में ला कर रखा गया, जहां पर इन नेताओं ने भारत सरकार के इस कानून का जोरदार विरोध करते हैं इसे वापस लेने की अपील की और कहा यह कानून किसान विरोधी है।

ये भी पढ़ें:दिखा सोने का खंभा: सरकार के भी उड़ गए होश, अरबों-खरबों में इसकी कीमत

ayodhya-matter ayodhya-matter (PC: social media)

एक तरफ़ धरती माता के लाल खड़े हैं, एक तरफ़ पूंजीपतियों के दलाल खड़े हैं

एक तरफ़ धरती माता के लाल खड़े हैं, एक तरफ़ पूंजीपतियों के दलाल खड़े हैं। जैसे नारे लगाएंगे फिलहाल दिन भर भारत बंद के आवाहन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच आंख मिचौली चलती रही बंद को सफल कराने का प्रयास पार्टी के कार्यकर्ता करते रहे। तो वही पुलिस बंद को सफल बनाने के लिए इन नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में रख रही थी। कुछ बड़े नेताओं को सुबह ही उनके घरों पर ही नजर बंद कर पुलिस की घेराबंदी कर दी गई। कुल मिलाकर सरकार ने इस किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है, लेकिन लोग सड़कों पर निकल कर इस आंदोलन को समर्थन दिया और किसानों के साथ खड़े दिखाई पड़े।

रिपोर्ट- नाथ बख्श सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story