×

लोकभवन में किसान नेता टिकैत की प्रतिमा लगाने की मांग, इन्होंने CM को लिखा पत्र

पत्र में कहा गया है कि किसानों की मंशा है कि स्व. टिकैत की प्रतिमा की स्थापना का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से अगर होगा तो स्व. टिकैत की आत्मा को बहुत प्रसन्नता होगी।

Newstrack
Published on: 31 Aug 2020 11:19 AM GMT
लोकभवन में किसान नेता टिकैत की प्रतिमा लगाने की मांग, इन्होंने CM को लिखा पत्र
X
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिख कर कहा है कि यूपी सहित दुनिया के किसान और मजदूर स्व. टिकैत को अपना मसीहा मानते हैं।

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: प्रदेश में एक बार फिर से प्रतिमाओं की राजनीति जोर पकड़ रही है। अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा परशुराम की प्रतिमा के प्रकरण पर तमाम राजनीति हुई थी तो उसके बाद बसपा सुप्रीमों मायावती की प्रतिमाओं के संबंध में भी खबरे सामने आई थी। अब ताजा मामला किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा को लोकभवन में लगवाये जाने की मांग को लेकर सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।

ये भी पढ़ें: मचा बवाल: कस्टडी में युवक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाए इल्जाम

पत्र में कही ये बात

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कहा है कि यूपी सहित दुनिया के किसान और मजदूर स्व. चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत को अपना मसीहा मानते हैं। पत्र में स्व. टिकैत को महात्मा बताते हुए कहा गया है कि यूपी सहित दुनिया भर के किसानों की भावनाओं को देखते हुए महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की एक प्रतिमा लोक भवन में लगवाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि स्व. टिकैत अनेकों आंदोलनों के माध्यम से सरकारों को आईना दिखाने का काम करते रहते थे। उनके आंदोलन, उनके संघर्ष और उन्होंने र्निविवाद रहते हुए राजनीति से दूर रहकर सर्वधर्म, मानव हित के लिए उन्होंने कार्य किए हैं।

ये भी पढ़ें: सेना पर बम धमाका: आतंकियों ने काफिले पर किया हमला, कांप उठा कश्मीर

PM मोदी व CM योगी आदित्यनाथ के हाथों से प्रतिमा की स्थापना होगी तो...

पत्र में कहा गया है कि किसानों की मंशा है कि स्व. टिकैत की प्रतिमा की स्थापना का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से अगर होगा तो स्व. टिकैत की आत्मा को बहुत प्रसन्नता होगी। स्व. टिकैत ने साधु-संतों से लेकर खेतिहर मजदूर, किसान सब का सम्मान करते हुए अपने जीवन में अनेकों इतिहास स्थापित किए हैं। ऐसे महान महानायक की प्रतिमा की स्थापना करवाने का आदेश व किसानो की भावनाओ को लागू करें। जिससे किसान आपकी जय जय कार करेगा व यूपी सहित पूरे हिंदुस्तान व दुनिया भर में आपको याद किया जाएगा। अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री जल्द ही दुनिया के किसानों के मसीहा की प्रतिमा स्थापना उत्तर प्रदेश के लोक भवन में कराएंगे।

ये भी पढ़ें: पतंग में फंसकर 100 फीट की उंचाई पर उड़ती दिखी 3 साल की बच्ची, लोग हुए हैरान

Newstrack

Newstrack

Next Story