×

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर से मिलने अस्पताल पहुंचे बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक, बोले- हमलावरों की जल्द हो गिरफ्तारी

Chandrashekhar Azad News: देवबंद की तरफ से आए बदमासों ने चंद्रशेखर की कार पर कुल चार राउंड फायरिंग की थी, जिसमे से एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई।

Anant Shukla
Published on: 29 Jun 2023 3:53 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 9:46 AM GMT)
Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर से मिलने अस्पताल पहुंचे बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक, बोले- हमलावरों की जल्द हो गिरफ्तारी
X
Chandrashekhar Azad News (Photo-Social Media)

Chandrashekhar Azad News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुद्धवार को अजय कुमार की माता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद रावण पर हुए फायरिंग का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है। बदमास सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार से आए थे। गाड़ी विकास कुमार के नाम से रजिस्टर्ड है। देवबंद की तरफ से आए बदमासों ने चंद्रशेखर की कार पर कुल चार राउंड फायरिंग की थी, जिसमे से एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। इसके बाद उन्हे देवबंद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गाया। अस्पताल में भारी संख्या में उमड़े समर्थक हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। डाक्टरों नें बताया की इस समय चंद्रशेखर की हालत स्थिर है।

चंद्रशेखर से मिलने अस्पताल पहुंचे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर से मिलने के लिए पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक अस्पताल पहुंच कर चंद्रशेखर का हालचाल लिया। बजरंग पुनिया ने कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। वहीं साक्षी मलिक ने भी कहा की हमलवारों की पहचान कर जल्द-से-जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया प्रदर्शन

आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आज़ाद के ऊपर हुए हमले के विरोध में पार्टी के समर्थकों ने ज़िलाधिकारी कार्यालय के सामने किया ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जै भीम का नारा लगाते हुए कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के पास पर्दर्शन शुरु कर दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सभई प्रदर्शनकारियों को हिरात में लेकर ईकोगार्डन भेज दिया।

देवबंद थाने में FIR दर्ज

सहारनपुर पुलिस नें भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर के काफिले पर हुए फायरिंग के संबंध में देवबंद थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में दिखी स्वीफ्ट डिजायर कार और उसमें आए बदमाशों की तलाश की जा रही है।

बता दें कि बुधवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। हमला किसने किया और क्यों किया अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में है। चंद शेखर पर हमला उस समय हुआ जब वह अधिवक्ता अजय कुमार की माता की तेरहवीं में शामिल होकर शाम करीब 5:30 बजे लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे से थोड़ी दूर निकली ही थी कि बदमाशों ने उनकी फार्चुनर कार पर कुल 4 राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई।

इसके बाद एसपी देहात सागर जैन शहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और चंद्रशेखर आजाद को पास के ही एक सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोलीकांड की सूचना मिलते ही चंद शेखर के समर्थकों का जमावड़ा लग गया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही हैं। आसपास के सीसीटीवी को खंगाले जा रहा है।

इस घटना के बाद विपक्षी भी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिए। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में जनपद नित की सुरक्षा जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर घटना की निंदा की।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story