×

हम 'मोदी-योगी' सरकार के कामों से जीतेंगे विधानपरिषद चुनाव: स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर विधान परिषद के चुनावों में भी विजय हासिल करेगें।

Newstrack
Published on: 21 Nov 2020 2:40 PM GMT
हम मोदी-योगी सरकार के कामों से जीतेंगे विधानपरिषद चुनाव: स्वतंत्र देव सिंह
X
हम 'मोदी-योगी' सरकार के कामों से जीतेंगे विधानपरिषद चुनाव: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे पूर्व की भांति विधान परिषद के चुनावों में भी प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत सम्पर्क व संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि हम मोदी-योगी सरकार द्वारा जनहित में किये गए कार्यों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर विधान परिषद के चुनावों में भी विजय हासिल करेगें।

ये भी पढ़ें: LDA में बड़ी छापामार कार्रवाई: गेट बंद कर हुई जांच, हिरासत में सात कर्मचारी

काग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर हमला

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। दूसरी ओर काग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल देश की एकता व अखण्डता और सामाजिक ताने-बाने में आग लगाने की साजिश में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम सब ने देखा था कि प्रदेश में उपचुनाव से पहले किस तरह विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा भड़काने का कुचक्र रचा था लेकिन योगी सरकार की दक्षता से उनके मंसूबे सफल नही हो सके।

जनता ने दिया करार जवाब

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने भी उपचुनावों में विपक्ष को नकार कर उनके कुचक्र का करारा जबाब दिया। इन सब के बावजूद अब कांग्रेस शान्ति की ओर लौट रहे जम्मू-कश्मीर को अशान्त कर और अलगाववादियों के हौसलों को बढाने के लिए गुपकार समझौते का अंग बनी हुई है। जिस चीन और पाकिस्तान के खिलाफ हमारे जवान लड़ रहे है और पूरा देश उन जवानों के पीछे खड़ा है।

वहीं गुपकार में शामिल दल धारा 370 की बहाली के लिए चीन और पाकिस्तान की मदद लेने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि वोट हित के लिए देश हित को दांव पर लगाने वाली इन पार्टियों का चेहरा जनता के बीच जाकर बेनकाब करने का काम कार्यकर्ता करें। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर शनिवार को लखनऊ खण्ड शिक्षक/स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व

विपक्ष के दोहरे रवैये को भली-भांति समझता है मतदाता

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि शिक्षक स्नातक क्षेत्र के लिए विधान परिषद चुनाव में मतदाता देश का वह शिक्षित तबका है जो नीतियों के निर्माण व क्रियान्वयन में अपना योगदान देता है। वह विपक्ष के दोहरे रवैये और कुत्सित राजनीति को भली-भांति समझता है। हमें पार्टी प्रत्याशी के विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क व संवाद स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र पर काम करते हुए लोककल्याण के कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें: ताबड़तोड़ एक्शन जारी: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, शराब को लेकर दिये निर्देश

बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री रामचन्द्र कन्नौजिया, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद कौशल किशोर, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा, विधायक नीरज बोरा व बम्बालाल दिवाकर सहित लखनऊ खण्ड शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के चुनाव के लिए जिला संयोजक, जिला प्रवासी व पार्टी के जिलाध्यक्षों सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।

श्रीधर अग्निहोत्री

Newstrack

Newstrack

Next Story