×

भाजपा ने दिया एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा, 98 जिलों पर हुआ संवाद

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कठोर निर्णयों के साथ ही गरीब, किसान, नौजवान की कमाई की समुचित व्यवस्था के लिए मोदी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 4 Jun 2020 8:02 AM GMT
भाजपा ने दिया एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा, 98 जिलों पर हुआ संवाद
X

लखनऊ: मोदी सरकार के निर्णयों को लेकर पार्टी ने एक जून से तीन जून तक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद व सम्पर्क कार्यक्रम किए। जिन कार्यक्रमों में डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, शिक्षक, व्यापारी, उद्यमी आदि प्रबुद्ध वर्ग के बीच सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा रखा गया। आज पार्टी के सभी संगठनात्मक 98 जिलों पर संवाद व सम्पर्क अभियान पूर्ण हुआ।

भाजपा अपने काम-काज को जनता के दरबार में लेके जाते हैं- स्वतंत्र देव सिंह

संवाद सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, डा. अनिल जैन, केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्री मोदी सरकार के कामकाज को लेकर जनता के दरबार में पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि यह भाजपा की परम्परा है कि वह अपनी सरकारों के काम-काज और निर्णयों को जनता के दरबार में लेकर जाती है।

ये भी पढ़ें- भारत हो रहा मजबूत: चीन अब दस बार सोचेगा हमले के लिए, तेजी चल रहा निर्माण

ताकि जनता उसका सही मूल्यांकन करे और सही निर्णय करे। भाजपा की यही विशेषता है कि जनता के द्वारा चुनी गई सरकार के निर्णयों की समीक्षा तथा सुझाव जनता द्वारा तय होते है। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष ऐतिहासिक भूलों की सुधार का रहा तथा राष्ट्रहित में लिए गए कठोर निर्णयों का रहा। पार्टी के निर्माण के साथ ही अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति, रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण तथा पाकिस्तान, बांगलादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दु, सिख, बौद्ध आदि को भारत की नागरिकता दिलाने का जो संकल्प लेकर हम आगे बढे़ उन सकल्पों की पूर्णता का यह वर्ष रहा।

कोरोना काल में सरकार के उठाए गए क़दमों की विश्व ने की प्रशंसा

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कठोर निर्णयों के साथ ही गरीब, किसान, नौजवान की कमाई व दवाई की समुचित व्यवस्था के लिए मोदी सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं। जन-जन का बेहतर जीवन स्तर हो तथा उसे बेहतर शिक्षा व बेहतर चिकित्सा मिले इसी संकल्प सिद्धि के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण काल में मोदी सरकार ने जो निर्णय लिए उन निर्णयों की विश्व ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। लॉकडाउन के समय गरीब, महिला, किसान, मजदूर के खाते में धन और थाली में खाद्यान्न की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें- नहीं सुधरेगा पाकिस्तान: चीन-नेपाल का ले रहा सहारा, भारत के खिलाफ रची साजिश

प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई तो वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने का काम किया। योगी जी ने प्रदेश में चाकचौबंद कानून व्यवस्था तथा समुचित चिकित्सा की व्यवस्था करके अन्य राज्यों को भी प्रेरित किया। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नर सेवा-नारायण सेवा के भाव के साथ सेवा कार्य में लगा हुआ है। हम अपने एक-एक कार्य को लेकर जनमानस के बीच है।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story